{"_id":"5adce8954f1c1b84028b5fd5","slug":"191524426901-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मारे गए युवक के मामले में जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मारे गए युवक के मामले में जांच की मांग
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
सीएम विंडो पर शिकायत देकर की युवक की मौत मामले में जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
आनंद नगर निवासी घनश्याम ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर अपने बेटे की मौत के मामले में जांच करने की मांग की है। शिकायत में घनश्याम ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि उनका 18 वर्षीय बेटा कौशिक बीते वर्ष 28 अक्तूबर को काम से लौट रहा था। इस दौरान जीटी रोड पर बलदेव नगर थाना सीमा में उसका एक्सीडेंट हो गया, हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। मामले में बलदेव नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। मगर जांच में एनएच वन पर जो चार कैमरे लगे हैं उसकी फुटेज नहीं दिखाई गई। इसी तरह शंभू टोल प्लाजा की फुटेज भी नहीं दिखाई गई। सिर्फ एक कैमरे की फुटेज दिखाई गई जिसमें हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालक की तस्वीर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने बलदेव नगर पुलिस से कई बार आग्रह किया, मगर उनकी बात नहीं सुनी गई। घनश्याम ने सीएम विंडो के माध्यम से मामले में गहन जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जीटी रोड पर यदि शेष कैमरों की जांच की जाए तो हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालक की पहचान हो सकती है। उधर, इस संबंध में बलदेव नगर थाने के एसएचओ से भी परिवार सदस्य मिले जिन्होंने परिवार को जांच का आश्वासन दिया है।