फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - हादसे में सीआईए नारायणगढ़ के सब इंस्पेक्टर व दो अन्य जवान जख्मी

- हादसे में सीआईए नारायणगढ़ के सब इंस्पेक्टर व दो अन्य जवान जख्मी

Wed, 28 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
- हादसे में सीआईए नारायणगढ़ के सब इंस्पेक्टर व दो अन्य जवान जख्मी
दो महिलाओं की हत्या मामले में सीआईए को मिला सुराग, जांच के लिए गई टीम की गाड़ी बस से टकराई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
दो महिलाओं की हत्या के बाद नारायणगढ़ क्षेत्र में शव मिलने के मामले में पुलिस ने जहां सुराग मिलने का दावा किया है। वहीं जांच के लिए अलीगढ़ गई टीम की गाड़ी बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सीआईए नारायणगढ़ के सब इंस्पेक्टर और दो जवान जख्मी हुए है।

बीते सप्ताह में हुए घटनाक्रम को ट्रैस करने का पुलिस पर दबाव भी बढ़ता जा रहा था। इसी बीच सीआईए नारायणगढ़ को एक महिला की हत्या का सुराग मिला। छह सदस्य टीम उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई, मगर बीती देर रात सीआईए की कार को अलीगढ़ के पास एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी। उस समय कार में तीन मुलाजिम सवार थे। बताते हैं कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी चार-पांच पलटी खाती हुई सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में सीआईए में तैनात सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, हैड कांस्टेबल मोहन और सिपाही शराफत अली गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तुरंत अलीगढ़ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहां से एक को अब पीजीआई चंडीगढ़ शिफ्ट किया गया है। दो घायलों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि सीआईए स्टाफ के हाथ गांव उज्जल में 30 वर्षीय महिला की हत्या को लेकर एक अहम सुराग हाथ लगा था। महिला का शव 22 फरवरी को गांव के पास ही झाड़ियों में कंबल में लिपटा मिला था। जांच के लिए सीआईए टीम सुराग मिलते ही बिना वक्त गंवाए उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गई। बताते हैं कि छह सदस्यीय स्टाफ रवाना हुआ था। लंबी ड्राइव के बाद अलीगढ़ के पास रोड किनारे गाड़ी कुछ देर के लिए रोकी गई। इस दौरान तीन मुलाजिम गाड़ी से उतरे। मगर, इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे एक बस चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से बस चलाते हुए सीधा पुलिस गाड़ी में बस मारी जिससे तीन कर्मी घायल हो गए। हादसे के बाद शेष कर्मी घायलों को लेकर तुरंत अस्पताल दौड़े जहां उन्हें प्राथमिक इलाज दिलाया जा सका।

पुलिस के लिए सिरदर्द बने दो हत्याकांड
बता दें कि वीरवार को नारायणगढ़ क्षेत्र में एक के बाद एक दो महिलाओं के अलग-अलग गांवों में शव मिले थे। प्राथमिक जांच में ही साफ हो गया था कि कहीं और हत्या करके महिलाओं के शव खुद-बुर्द करने के लिए नारायणगढ़ क्षेत्र के सुनसान इलाके में फेंके गए हैं। एक महिला का शव गांव उज्जल में मिला था व दूसरी महिला का शव कालाअंब के पास मिला था। महिला का सिर धड़ से अलग था। पुलिस ने अलग-अलग थानों में हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थी। मगर अभी तक दोनों महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पूर्व में भी अब तक कई मामले अनट्रेस
बता दें कि नारायणगढ़ क्षेत्र में पूर्व में भी कई हत्या के मामले अब तक अनट्रेस है। जिस वजह से अब ताजा मामले को ट्रेस करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। करीब दो वर्ष पूर्व गांव खानपुरा में दो जले हुए शवों की पहचान भी अब तक नहीं हो सकी है। शव एक महिला व बच्ची का था। इससे पहले भी अन्य मामले हैं जिनमें अब तक पुलिस मृतकों की पहचान करने में नाकाम रही है। बता दें कि नारायणगढ़ क्षेत्र हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटा इलाका है जहां शिवालिक तलहटी होने की वजह से अधिकतर इलाका जंगल का है। इसके अलावा हिमाचल सीमा पर बसे कालाआम्ब क्षेत्र में कई फैक्ट्री है। जहां बाहरी क्षेत्रों से मजदूर काम करते हैं।


पुलिस को मामले में सुराग मिला था और जांच के लिए सीआईए नारायणगढ़ की टीम यूपी रवाना हुई थी। मगर बीती रात टीम सड़क हादसे का शिकार हो गई जिसमें एसआई व दो अन्य को गंभीर चोटें लगी हैं। उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
-अभिषेक जोरवाल, एसपी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed