{"_id":"5a8887a04f1c1b0a7b8b7a0d","slug":"191518897056-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- आगामी पखवाड़े में अंबाला सदर क्षेत्र में आरंभ होगा परियोजनाओं का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- आगामी पखवाड़े में अंबाला सदर क्षेत्र में आरंभ होगा परियोजनाओं का शिलान्यास
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
15 करोड़ से होगा बारह क्रास रोड, मल्टी लेवल पार्किंग और व्यायामशाला का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
सदर क्षेत्र के निवासियों को 15 करोड़ की तीन परियोजनाओं की जल्द सौगात मिलेगी। इन तीन परियोजनाओं के निर्माण कार्य अगले एक पखवाड़े में शुरू हो जाएंगे। मल्टी लेवल पार्किंग, व्यायामशाला और 12 क्रॉस रोड के पुनर्निर्माण की इन परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और शीघ्र ही स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज इन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
यह हैं तीन परियोजनाएं
मल्टी लेवल पार्किंग
मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण के लिए 11.12 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह पार्किंग विजय रत्न चौक से कबाड़ी बाजार तक लगभग 700 फुट लंबी और 60 फुट चौड़ी जगह में बनाई जाएगी। पार्किंग का रैंप आठ मीटर चौड़ा होगा। पार्किंग में वाहनों के प्रवेश के लिए दो रास्ते होंगे। पहला रास्ता स्टैंडर्ड होटल के साथ तिब्बत मार्केट वाले स्थान से तथा दूसरा रास्ता पुराने लोकल बस अड्डे से बनाया जाएगा। मल्टी लेवल पार्किंग में वाहनों के सुविधाजनक आवागमन के लिए डिवाइडर की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि आसानी से वाहन आ-जा सकें।
यह मिलेगा फायदा
मल्टी लेवल पार्किंग बनने से सदर क्षेत्र में सड़कों पर खड़े होने वाले वाहन पार्किंग अलॉट में खड़े किए जा सकेंगे। अभी सदर क्षेत्र में वाहनों की वजह से आए दिन जाम की स्थिति से निजात मिलेगी। सदर क्षेत्र में आने वाले वाहनों के लिए केवल राय मार्केट के पिछली तरफ व रेलवे रोड पर पुराना लोकल बस स्टैंड क्षेत्र में पार्किंग अलॉट है। दोनों क्षेत्र सदर से कुछ दूरी पर तो है साथ ही वाहनों की सुरक्षा के लिए यहां कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
व्यायामशाला का निर्माण
सुभाष पार्क के पास 1.62 करोड़ रुपये की लागत से व्यायामशाला का निर्माण शुरू किया जाएगा। यह स्थल शहर के सबसे अधिक दूषित वाले क्षेत्रों में शामिल था और आसपास के बाशिंदों के साथ-साथ शहर के आम लोगों के लिए भी एक बड़ी समस्या बनी थी। इस स्थान पर आयुष विभाग के माध्यम से व्यायामशाला के निर्माण की परियोजनाओं को स्वीकृति दिलवाकर टेंडर प्रक्रिया पूरी करवाई है और इसका निर्माण कार्य नगर निगम (अब नगर परिषद) द्वारा किया जाएगा।
दो करोड़ की लागत से सुधरेगी 12 क्रास रोड
खस्ताहाल 12 क्रास रोड से प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों लोगों को परेशानी आती है। इसके लिए भी लगभग दो करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करवाई है। महाराजा ढाबा से लेकर बिजली निगम के सब डिवीजन नंबर एक कार्यालय तक इस मार्ग का पुनर्निर्माण किया जाएगा। सुभाष पार्क के पास नेशनल हाईवे जगाधरी रोड से निकाली गई नई रोड से वाहन चालक आउटर रोड से होते हुए 12 क्रास रोड पर आ सकेंगे और यहां से सीधा बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन जा सकते हैं। यानि उन्हें शहर के भीतर प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
तीनों बड़ी परियोजना के टेंडर होने के बाद जल्द इन पर कार्य आरंभ किया जाएगा। यह परियोजनाएं तय समय पर पूरी हो इसका प्रयास रहेगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर छावनी की जनता को लाभ मिलेगा। -अनिल विज, स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री