फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   19 patients of jaundice found in Milk Shekhan

मिल्क शेखां में पीलिया के 19 मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
19 patients of jaundice found in Milk Shekhan
बराड़ा। गांव मिल्क शेखां में पीलिया की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर जांच की। जिसमें पीलिया के 19 मरीज मिले। जिनमें अधिकतर बच्चे बीमार हैं। मरीजों को दवाइयां वितरित की गई व एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही पानी की दोबारा सैंपलिंग भी की गई। जांच में गांव में एक जगह पेयजल की पाइपलाइन में लीकेज पाई गई। टीम ने जल विभाग को इसे जल्द ठीक करने के लिए निर्देश दिए हैं। यहां लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

दरअसल, मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि गांव मिल्क शेखां में पीलिया के करीब 15 से 20 मरीज हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग तुरंत हरकत में आया और पानी की सैंपलिंग करवाई गई थी। बुधवार को एसएमओ बराड़ा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की करीब 15 सदस्यीय टीम ने गांव में संदिग्ध मरीजों की जांच की। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार करीब 98 घरों में जांच की गई है। सभी मरीजों के हेपेटाइटिस ए व ई और लीवर फंक्शन के नमूने अंबाला लैब में भेज दिए हैं। टीम में डॉ. बीरबल एएसएमओ, डॉ. दीप्ति कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, जतिंद्र एएनएम, धर्मेंद्र हेल्थ इंस्पेक्टर समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

गांव मिल्क शेखां में पीलिया रोग की सूचना मिली थी। बुधवार को 15 सदस्यीय टीम को गांव में लोगों की जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें 19 मरीज मिले हैं। इसके अलावा जो भी कमियां मिली हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है साथ ही वहां के लोगों जरूरी हिदायतें भी दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रतीक शर्मा, एसएमओ, बराड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed