{"_id":"5c3cefb2bdec22738335db64","slug":"181547497394-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने मारी बाइक को टक्कर, चार जख्मी, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने मारी बाइक को टक्कर, चार जख्मी, पीजीआई रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। सोमवार देर सायं हुए सड़क हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गुलाब सिंह वासी गांव महमदपुर थाना साढौरा जिला यमुनानगर अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नारायणगढ़ से साढौरा की तरफ जा रहा था। जब वह गांव अंबली, थाना नारायणगढ़ से आगे पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार सभी लोग गिर गए और बुरी तरह से जख्मी हो गए। कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायलों को सिविल अस्पताल नारायणगढ़ लाया गया। घायलों की पहाचान गुलाब सिंह 30 वर्ष, ममता आयु 27 वर्ष, बेटी अरविना 10 वर्ष व बेटा समीर 8 वर्ष के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल में सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चारों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। थाना नारायणगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।