फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   कल से 27 टीमों में चैंपियन बनने की जंग, 17 टीमों ने नहीं भेजी एंट्री

कल से 27 टीमों में चैंपियन बनने की जंग, 17 टीमों ने नहीं भेजी एंट्री

Tue, 04 Dec 2018 12:51 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
कल से 27 टीमों में चैंपियन बनने की जंग, 17 टीमों ने नहीं भेजी एंट्री
कल से 27 टीमों में चैंपियन बनने की जंग
विज्ञापन

स्कूल नेशनल अंडर 19 गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट : आज से टीमें पहुंचेंगी अंबाला, स्कूलों में ठहराए जाएंगे खिलाड़ी
आयोजन कमेटी ने सारी व्यवस्थाएं की पूरी, लगाई ड्यूटियां, 17 टीमों ने नहीं भेजी एंट्री
कुलदीप चहल
अंबाला कैंट। स्कूल नेशनल अंडर 19 गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन बनने के लिए 5 दिसंबर से 27 टीमों के बीच जंग शुरू होगी। हालांकि 44 टीमों के आने की संभावना थी, लेकिन इनमें से 17 टीमों ने टूर्नामेंट में एंट्री नहीं भेजी है। चैंपियनशिप में हरियाणा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है, जबकि तमिलनाडु, महाराष्ट्र, झारखंड, गोवा, ओडिशा से अच्छी खासी चुनौती मिलेगी।
5 से 9 दिसंबर तक 27 टीमें अंबाला कैंट के चार और सिटी के एक मैदान में मैच खेलेंगी, जबकि प्रतियोगिता की ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी जीएमएन कॉलेज में होगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के रहने, मैदान तक आने व जाने सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

यह टीमें पहुंचेंगी
प्रतियोगिता के लिए 27 टीमों ने अपनी एंट्री भेजी है। इनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, सीबीएसई वेलफेयर स्पोर्ट्स आर्गेनाइजेशन, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दादर नागर हवेली, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, आईपीएससी, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मनिपुर, मेघालय, ओडिशा, पुडुचेरि, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, विद्या भारती, पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इन टीमों के 482 खिलाड़ी अंबाला में जुटेंगे, जबकि इन टीमों के साथ आने वाले अधिकारी भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन तक फुटबॉल के रंग में रंगेगा अंबाला
फुटबॉल् टूर्नामेंट के तहत होने वाले मैच काफी दिलचस्प होंगे। पांच दिन तक अंबाला फुटबॉल के रंग में रंगेगा। स्कूल लेवल पर स्कूल नेशनल हॉकी टूर्नामेंट के बाद यह दूसरा मौका होगा, जब स्कूल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed