{"_id":"5a88887d4f1c1ba5268baab4","slug":"181518897277-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव के परिवार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव के परिवार पर हमला
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
महिला कांग्रेस महासचिव चौहान के परिजनों पर बाइक सवारों ने किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव आशा चौहान के कार सवार परिवार पर शनिवार दोपहर मोची मंडी के पास बाइक सवारों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। यह हमला उस समय हुआ जब आशा चौहान के पति, बेटा और अन्य रिश्तेदार शादी में जा रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने हमला करने वाले बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी है।
कच्चा बाजार निवासी आशा चौहान ने बताया कि उनके पति लाजपत चौहान, बेटा विक्रम और बहन के बेटे सुमित और विशाल कार में सवार होकर लाडवा एक रिश्तेदार के घर शादी में जा रहे थे। मोची मंडी के पास लगभग एक दर्जन युवा बाइक पर आए और उन पर हमला बोल दिया। डंडों और अन्य हथियारों से लैस बाइक सवारों ने कातिलाना हमला कर दिया। यदि वहां से कार न दौड़ाते तो जान से मार देते। उन्होंने बताया कि इलाके के लोग जब इकट्ठे हुए तो हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। हमले में कार भी पूरी तरह से तोड़ दी गई है। मामले की शिकायत सदर थाने में दी गई है जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हमलावर कौन थे अभी यह साफ नहीं हो सका है।