{"_id":"5a81ed6a4f1c1ba32a8b70c6","slug":"181518464362-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की सेना से माफी मांगें मोहन भागवत : वेणू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की सेना से माफी मांगें मोहन भागवत : वेणू
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सेना से माफी मांगें मोहन भागवत : वेणु
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता और अंबाला कैंट प्रधान वेणु अग्रवाल ने कहा कि सेना और आरएसएस की तुलना कर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सेना का मनोबल गिराने का काम किया है। भागवत ने देश की भावनाओं को आहत किया है जिसके लिए उन्हें सेना और देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत यदि सेना पर की गई अपनी टिप्पणी वापिस नहीं लेंगे तो महिला कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। मोहन भागवत ने जिस तरह अपने बयान के जरिए कट्टरपंथी सोच वाली आरएसएस को सेना से ऊपर बताने का प्रयास किया है वह बेहद ही निंदनीय है।
अग्रवाल ने कहा कि भारतीय सेना को आरएसएस प्रमुख कम न आंकेें। हमारी सेना दुश्मन को मिट्टी में मिलाने का पूरा दम रखती है। वेणु ने कहा कि भारतीय सेना में हर दसवां सैनिक हरियाणा से है। भागवत के इस बेतुके बयान से जहां देश की भावनाओं को ठेस लगी है वहीं हरियाणा के लोगों की आत्मा को भी चोट पहुंची है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के पाले हुए आतंकी जिस तरह भारतीय सीमा में घुसकर सेना के कैंपों पर हमला कर रहे हैं वह ठीक नहीं है। इन कार्रवाईयों में भारतीय सेना के जांबाज सिपाही वीरता से डटे हैं और देश के दुश्मनों को कड़ा सबक भी सिखा रहे हैं। आरएसएस प्रमुख सेना की बजाए आरएसएस के स्वयंसेवकों को अव्वल बताकर सेना का अपमान कर रहे हैं। देश ऐसी सोच वालों को माफ नहीं करेगा।