{"_id":"5a1327794f1c1bf4688bc618","slug":"181511204729-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- मामला नेशनल हाईवे पर किए गए अतिक्रमण का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- मामला नेशनल हाईवे पर किए गए अतिक्रमण का
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेशनगर में आज हटाया जाएगा अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
महेशनगर में नेशनल हाइवे की जद में आए दुकानों पर अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई होगी। कार्रवाई के लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। अब तक दुकानदारों को कुछ दिनों की मोहल्लत नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा प्रदान की गई थी, मगर अब धीरे-धीरे समय बीतता जा रहा है। 29 नवंबर को अदालत में इस मामले को सुनवाई है और इससे पहले अथॉरिटी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहती है। मंगलवार का दिन इसके लिए फिलहाल तय कर लिया गया है। महेशनगर में नेशनल हाईवे पर अब तक 40 दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण हटा लिए हैं जबकि शेष के खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि हाईकोर्ट में कुल 63 दुकानदारों के खिलाफ मामले चल रहे थे। इनमें से 40 दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण को हटवा लिया है। जिन दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण हटवाए हैं उसकी पूरी मॉनिटरिंग भी हाइवे अथॉरिटी द्वारा की गई है। जहां से अतिक्रमण नहीं हटाए गए वहां पर मंगलवार को कार्रवाई होगी। करीब नौ दुकानें अब भी ऐसी चिन्हित है जिनके द्वारा स्वयं अतिक्रमण नहीं हटवाए गए हैं। इन्हीं पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। इसके अलावा जबकि शेष दुकानों के मामले अब भी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इनपर निर्णय आते ही शेष दुकानदारों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
बता दें कि पहले अथॉरिटी द्वारा जिला प्रशासन के साथ मिलकर 16 नवंबर को कार्रवाई का दिन तय किया गया था। मगर दुकानदारों ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कुछ समय की मांग की थी और तब तक स्वयं अतिक्रमण गिराने का दावा किया था। मगर अब हाईकोर्ट में सुनवाई की तारीख नजदीक आ रही है और ऐसे में विभाग रिस्क नहीं लेना चाहता। इसी वजह से अब मंगलवार को दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान हाइवे अथॉरिटी के अलावा जिला प्रशासन और पुलिस बल भी मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
कई फीट आगे आ चुका है अतिक्रमण
बता दें कि महेशनगर में जगाधरी रोड नेशनल हाइवे नंबर 444-ए पर दुकानदारों द्वारा कई-कई फीट आगे तक अतिक्रमण कर पक्के निर्माण तक कर लिए गए। इस समय यहां पर रोड को चौड़ा करने के साथ-साथ फ्लाईओवर बनाने की योजना है। मगर अतिक्रमण योजना के आगे बाधा बन रहा है। अदालत में बीते काफी वर्षों से यह मामला विचाराधीन था और अब कार्रवाई होने से वाहन चालकों को राहत मिल सकेगी।
प्रशासन ने अब तक दुकानदारों को स्वयं कार्रवाई के लिए पूरा समय दिया है। पहले 16 नवंबर को कार्रवाई तय थी, लेकिन दुकानदारों के आग्रह करने पर समय दिया गया था। मगर अब जिन दुकानदारों ने स्वयं कब्जे नहीं हटाए है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हाईवे अथॉरिटी की टीमों ने समय-समय पर मौके का मुआयना किया है। मंगलवार को यहां पर कार्रवाई होगी। -सुभाष सिहाग, एसडीएम, अंबाला कैंट।