{"_id":"599496ce4f1c1bbc1c8b463a","slug":"181502910158-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी पुलिस ने किया मामला दर्ज
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद गुरप्रीत सिंह सहोता निवासी सेक्टर-19 चंडीगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अंबाला सिटी बादशाही बाग कालोनी निवासी भूपेंद्र सिंह ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरप्रीत सिंह सहोता निवासी सेक्टर-19 चंडीगढ़ ने उनके बेटे को विदेश कनाडा भेजने के नाम पर करीब 10 लाख की ठगी कर ली है। उन्होंने बताया कि 2015 में उसकी मुलकात अपने ही रिश्तेदारों के माध्यम से आरोपी गुरमीत सिंह सहोता से हुई थी। मुलाकात के दौरान गुरमीत सिंह ने कहा था कि वह उसके बेटे सिमरनजीत सिंह को कनाडा में भेजेगें जहां पर उसको नौकरी लगवा दिया जाएगा। गुरमीत सिंह की बातों पर विश्वास करते हुए विदेश भेजने के लिए 15 लाख राशि तय हो गई। उसके बाद गुरमीत सिंह ने चार लाख रुपये की राशि, दो बार 50-50 हजार रूपए, तीसरी बार पांच लाख रुपये की राशि उनसे ली। इसके बाद न तो बेटे को कनाडा भेजा गया न ही उनकी राशि वापस दी गई। पुलिस ने कागजातों की जांचकर आरोपी गुरमीत सिंह सहोता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले में अंबाला सिटी थाना से एसआई होशियार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।