फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   18000 railway employes will not get salary slip

18 हजार रेल कर्मचारियों को नहीं मिलेगी वेतन पर्ची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
18000 railway employes will not get salary slip
हरिंद्र पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला मंडल के रेल कर्मचारियों को कागज पर सैलरी स्लिप नहीं मिलेगी। अब कर्मचारी आनलाइन ही सर्विस बुक व वेतन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां हासिल कर सकेंगे। उत्तर रेलवे का अंबाला मंडल पंजाब, हिमाचल, यूपी, उत्तराखंड व राजस्थान से जुड़ा हुआ है। मौजूदा समय में लगभग 18 हजार कर्मचारी रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह व विभागीय अधिकारियों की अगुवाई में अलग-अलग महकमों में काम कर रहे हैं। सभी कर्मचारियों की परेशानी का समाधान अंबाला छावनी स्थित रेल प्रबंधक कार्यालय में किया जाता है। चाहे वह ट्रांसफर को लेकर जरूरी प्रक्रिया हो या फिर विभागीय जांच आदि। इसी कड़ी में अब रेलवे ने कर्मचारियों को भी आधुनिक सुविधा देने का फैसला किया है। कर्मचारियों से जुड़ी सभी जानकारियां कंप्यूटर पर अपलोड की जा रही हैं। अंबाला मंडल के पर्सनल विभाग ने सभी कर्मचारियों को विभागीय अधिकारियों से मार्गदर्शन लेने के आदेश दिए हैं। यही नहीं विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह कर्मचारियों से जुुड़ी सभी प्रकार की आनलाइन प्रक्रिया को कर्मचारियों के साथ साझा कर उन्हें प्रेरित करें। केवल अप्रैल, मई एवं जून की प्रिंट वेतन पर्ची दी जाएगी। इसके बाद पर्ची छापने बारे के रिव्यू किया जाएगा।
आरईएएस एप से मिलेगी जानकारी
रेल कर्मचारी अपना सेवा विवरण व वेतन की जानकारी भारतीय रेल द्वारा रेलवे इंप्लाइज सेल्फ सर्विस यानी आरईएसएस एप के माध्यम से देख सकेंगे। इसके लिए आरईएसएस एप को डाउनलोड करने एवं इसका प्रयोग करने से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पर्सनल विभाग द्वारा जारी पत्र में विशेष तौर पर विभागीय अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि वह अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों को आरईएसएस एप प्रयोग करने में अपने स्टाफ को गाइड करें।
विज्ञापन

ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
सबसे पहले कर्मचारी को अपने एंड्रायड फोन में गूगल प्ले स्टोर पर जाकर आरईएसएस एप्लीकेशन डाउनलोड कर एप्लीकेशन इंस्टॉल करनी होगी। न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करने के बाद दिखाए गए विकल्प भरने होंगे। इसमें पीएफ व एनपीएस नंबर, मोबाइल नंबर व जन्म तिथि दर्ज करें। इसके बाद अगला बटन दबाते ही मोबाइल पर एक ओटीपी नंबर आएगा। इसे एप्लीकेशन में दिखाए गई जगह पर भरना होगा। यूजर आईडी व पासर्वड भरने के बाद होम स्क्रीन दिखाई देगी। इस पर अलग-अलग तरह के विकल्प दिखाई देंगे। जैसे कि बॉयोडाटा, सैलरी, एनपीएस व इंकम टैक्स आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे पेपर लैस वर्किंग की तरफ ध्यान दे रहा है। कंप्यूटर के जरिये जिस प्रकार यात्रियों व विभागीय अधिकारियों को जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही हैं, इसी कड़ी में अब कर्मचारियों की सर्विस बुक व सैलरी का डाटा भी रेलवे एप पर अपलोड किया जा रहा है ताकि कर्मचारी आसानी से अपनी पर्सनल जानकारी देख सकें।
गुरिंदर मोहन सिंह, रेल प्रबंधक अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed