फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   18 surgeons from 5 OPDs will perform 40 surgeries in a single day.

Ambala News: 5 ओपीडी के 18 सर्जन एक ही दिन में करेंगे 40 सर्जरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
18 surgeons from 5 OPDs will perform 40 surgeries in a single day.
- इनमें सबसे ज्यादा आंखों की सर्जरी शामिल, आज से 11 फरवरी तक मनाया जाएगा सर्जिकल सप्ताह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जिले के नागरिक अस्पतालों में उपचार की गति तेज हो गई है। नवंबर माह की तरह अब फरवरी माह में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्जिकल सप्ताह मनाया जाएगा। यह सप्ताह वीरवार से 11 फरवरी तक चलेगा। शिविर में पहले दिन 18 सर्जन एक ही दिन में करीब 40 सर्जरी करेंगे। इनमें सबसे ज्यादा आंखों की सर्जरी शामिल हैं। आंखों की सर्जरी के लिए वेटिंग चल रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों में 15 बीमारियों का उपचार बंद होने के बाद स्वास्थ्य विभाग पर दबाव काफी बढ़ गया है। अब इन बीमारियों का उपचार नागरिक अस्पताल में ही किया जा रहा है। इस वजह से सर्जरी की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
इन 15 बीमारियों का इलाज अब सरकारी में ही होगा
नवंबर माह में सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत पीएमजेएवाई, चिरायु योजना में मेडिकल, सर्जिकल पैकेज सरकारी एंपेनल्ड अस्पताल में रिजर्व किए थे। इनमें मोतियाबिंद निकालने की आधुनिक शल्यक्रिया, पेट के माध्यम से गर्भाशय निष्कासन शल्यक्रिया, पुराने फेफड़ों के अवरोधक रोग की अचानक बढ़ी हुई गंभीर अवस्था, पेट खराब होना या उल्टी-दस्त की स्थिति, पित्ताशय निष्कासन शल्यक्रिया, घुटने का जोड़ बदलने की शल्यक्रिया, कान के पर्दे की मरम्मत, हर्निया को ठीक करने की शल्यक्रिया, अपेंडिक्स निष्कासन शल्यक्रिया, एडेनॉइड ग्रंथि निष्कासन शल्यक्रिया, बवासीर के मस्सों का ऑपरेशन, टाॅंसिल को ऑपरेशन से निकालना, अंडकोष की थैली में जमा पानी को ऑपरेशन द्वारा निकालना, अग्रचर्म निष्कासन शल्यक्रिया बीमारी शामिल थी। इन बीमारियों का इलाज निजी अस्पतालों में नहीं होगा, केवल नागरिक अस्पताल, उप नागरिक अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही होगा।
विज्ञापन

सर्जरी के लिए तैनात सर्जन
जिला के कैंट, नारायणगढ़ व शहर तीनों सरकारी अस्पताल में यह सर्जिकल शिविर लगाए जाएंगे। शहर में जिला नागरिक अस्पताल में करीब 40 सर्जरी होंगी। इन सर्जरी के लिए सामान्य सर्जन चार, हड्डी के सर्जन तीन, गायनी के तीन, ईएनटी में एक और आंखों की बीमारियों के तीन व तीन एनेस्थीसिया डॉक्टर तैनात होंगे। यह सर्जन सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक ऑप्रेशन थिएटर में ऑप्रेशन करेंगे। वहीं, अस्पतालों में गायनी के ऑप्रेशन 24 घंटे किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अस्पतालों में ये पांच सर्जरी विंग अहम-
- सामान्य सर्जरी में पित्त, हर्निया, बवासीर।
- हड्डी के रोग कूल्हे, घुटने बदलना, टांग में रॉड डालने के ऑपेशन, प्लास्टर।
- आंखों की सर्जरी में मोतियाबिंद का ऑप्रेशन, आंख की सफाई व चोट।
- ईएनटी कान के पर्दे व नाक की हड्डी की रिपेयर।
- गायनी में बच्चेदानी का ऑप्रेशन।

जिले के सरकारी अस्पतालों में 5 फरवरी से सर्जिकल सप्ताह का शुभारंभ होगा। इसके तहत नागरिक व उप नागरिक अस्पताल में रोजाना सर्जरी की जाएंगी। यह सर्जरी एक सप्ताह तक लगातार चलेगी। इसके लिए अस्पताल में अलग-अलग विंग में तैयारी कर ली गई है।
- डॉ. सुखप्रीत सिंह, आयुष्मान भारत जिला नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed