फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   18 km long railway line will be laid from Rajpura station to Mohali.

Ambala News: राजपुरा स्टेशन से मोहाली तक बिछेगी 18 किमी लंबी रेल लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
18 km long railway line will be laid from Rajpura station to Mohali.
अंबाला रेल मंडल के अधीन राजपुरा से मोहाली के बीच प्रस्तावित रे लाइन। रेलवे - फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला रेल मंडल के अधीन राजपुरा से मोहाली रेलवे स्टेशन तक 18 किमी लंबी रेल लाइन बिछाई जाएगी। रेलवे ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इस योजना पर लगभग 443 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस सुविधा के तहत अंबाला कैंट से मोहाली जाने के लिए पहले यात्रियों को चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं होगी, अब वह सीधा राजपुरा से मोहाली तक पहुंच पाएंगे। बचेगा समय, अमृतसर-दिल्ली जाना होगा आसान : मौजूदा समय में अंबाला से मोहाली तक ट्रेन में जाने पर 66 किमी सफर के लिए डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है, लेकिन नई रेल लाइन के तैयार होने से यात्री राजपुरा से होकर सीधा मोहाली तक मात्र 30 से 35 मिनट में पहुंच पाएंगे। इस सुविधा का फायदा उन यात्रियों को भी मिलेगा जोकि मोहाली से अमृतसर और दिल्ली की तरफ सफर करते हैं, वहीं फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के यात्रियों, विशेषकर दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। यात्रियों से लगातार प्राप्त हो रहे आग्रह के बाद रेलवे ने मंगलवार को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed