{"_id":"5bd4c0e1bdec2269c41f4902","slug":"171540669665-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने के मामले में सौंटा गांव का नंबर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने के मामले में सौंटा गांव का नंबर निलंबित
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पराली जलाने वाला सौंटा का नंबरदार निलंबित
फोटो नंबर : 3
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। पराली जलाने के मामले में गांव सौंटा के नंबरदार बचना सिंह को डीसी ने निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। डीसी अपने कैंप कार्यालय में जिले में पराली जलाने की घटनाओं और पराली न जलाने के लिए किसानों को जागरूक करने की गतिविधियों की समीक्षा कर रही थीं।
बचना सिंह ने अपने खेत में पराली को जलाया था और इस मामले में एसडीएम मीनाक्षी दहिया ने मौके का मुआयना करके रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाओं पर निरंतर नजर रखें और संबंधित क्षेत्र के पटवारियों, कानूनगो और ग्राम सचिवों से इसकी जानकारी प्राप्त करते रहें। मौके पर एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम मीनाक्षी दहिया, सुभाष चंद्र सिहाग, नगराधीश सुशील कुमार, जिला राजस्व अधिकारी कैप्टन विनोद शर्मा, कृषि उपनिदेशक डॉ. गिरीश नागपाल, डीडीपीओ रेनू जैन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।