{"_id":"5af34f194f1c1b3a0b8b9120","slug":"171525894937-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईआरएफ व एनआरएमयू ने नारेबाजी कर स्टेशन हिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआईआरएफ व एनआरएमयू ने नारेबाजी कर स्टेशन हिलाया
Updated Thu, 10 May 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगें मनवाने के लिए रेलवे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
एनपीएस (नई पेंशन स्कीम) को रद्द और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग पर कैंट रेलवे स्टेशन पर 72 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को भी कर्मचारियों ने रेलवे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यूनियन इससे बड़ा आंदोलन करेगी। अंबाला मंडल सचिव सीएस बाजवा ने कहा कि केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय द्वारा दो वर्ष पूर्व ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र एवं केंद्रीय कर्मचारियों के अन्य विभागों के प्रतिनिधियों के साथ मंत्री समूह के साथ वार्तालाप हुई थी। परंतु लंबा समय बीत जाने के बाद अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आने के बाद यूनियन ने भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मांगों को मनवाने के लिए ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के आह्वान पर नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन द्वारा सभी शाखाओं में आठ से 11 मई तक तीन दिवसीय क्रमिक अनशन शुरू किया है जिसमें 13 ब्रांचों के 1500 कर्मचारी अपने-अपने मंडल में अनशन पर रहेंगे जिसमें ड्राइवर, एएसएम, प्वाइंटमैन, बुकिंग क्लर्क, बाबू, गैंगमैन, टिकट कलेक्टर, कॉमर्शियल क्लर्क आदि शामिल हैं।