{"_id":"5ac7c81e4f1c1bc1618b5ea9","slug":"171523042334-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय निकाय विभाग को भिजवाए 25 करोड़ के प्रस्ताव : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय निकाय विभाग को भिजवाए 25 करोड़ के प्रस्ताव : विज
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय निकाय विभाग को भिजवाए 25 करोड़ के प्रस्ताव : विज
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि नगर निगम अंबाला में शामिल गांवों के विकास के लिए विशेष अनुदान के लिए स्थानीय निकाय विभाग को 25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव भिजवाए गए हैं। इस राशि से विकास कार्यों में और तेजी आएगी। स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया सलाहकार डॉ. अनिल दत्ता ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भी शहरों जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। बताया कि पंचायतीराज विभाग के माध्यम से उन गांवों में भी इस तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जो निगम के अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले गांवों के विकास के लिए विशेष पैकेज की मांग की गई है। इस राशि से गांव कलरहेड़ी, टुंडला, बोह, बब्याल, नग्गल, करधान, चंदपुरा, शाहपुर, नन्हेड़ा, सरसहेड़ी आदि गांवो में शेष विकास कार्य पूरे कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ रुपये का यह विशेष पैकेज मिलने के बाद निगम क्षेत्र में अंबाला सदर जोन के किसी भी गांव की कोई सामूहिक समस्या शेष नहीं रहेगी।