{"_id":"5a87335d4f1c1bcb268ba475","slug":"171518809949-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी वार्ड में सिक्योरिटी गार्ड ने साथी गार्ड और सर्वेंट को धूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी वार्ड में सिक्योरिटी गार्ड ने साथी गार्ड और सर्वेंट को धूना
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
दोस्त को वीआईपी ट्रीटमेंट न मिलने पर कैंट अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड ने साथी कर्मचारी और सर्वेंट को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
कैंट सिविल अस्पताल में ऑफ ड्यूटी एक सिक्योरिटी गार्ड ने इमरजेंसी वार्ड में तैनात अन्य सिक्योरिटी गार्ड की धुनाई कर दी। बीच बचाव करने आए वार्ड सर्वेंट पर भी बरस पड़ा और उसे भी थप्पड़ रसीद दिए। इसके बाद मामला अस्पताल प्रबंधक अधिकारी डॉ. विनय के पास पहुंचा जहां उन्होंने मामले में संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों को तलब किया। बाद में मारपीट के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड ने माफी मांग ली जिससे मामला शांत हो गया।
डॉ. विनय ने बताया कि अस्पताल में काम करने वाला एक युवा सिक्योरिटी ड्यूटी से ऑफ था। वह देर रात अपने एक घायल दोस्त को लेकर अस्पताल आया था। यहां पर वह वीआईपी ट्रीटमेंट की ताक में था जिसे लेकर वह साथियों पर रौब झाड़ने लगा, उसे मना किया गया तो उसने इमरजेंसी वार्ड में तैनात गार्ड को पीट दिया। इसी दौरान बीच-बचाव करने आए एक वार्ड सर्वेंट पर भी वह टूट पड़ा और उसे भी थप्पड़ जड़ दिया। यह बात अस्पताल प्रबंधन तक पहुंची जिसके बाद दोनों पक्षों को बुलाकर बात की गई। मारपीट करने वाले सिक्योरिटी गार्ड को अपनी गलती का एहसास हो गया और उसने माफी मांग ली। उसे लास्ट वार्निंग देकर छोड़ दिया गया है।