फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - बार एसोसिएशन के सभी वकीलों की जानकारी एप में होगी मौजूद

- बार एसोसिएशन के सभी वकीलों की जानकारी एप में होगी मौजूद

Tue, 21 Nov 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
- बार एसोसिएशन के सभी वकीलों की जानकारी एप में होगी मौजूद
डीसी ने लॉन्च किया जिला बार एसोसिएशन का मोबाइल एप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
जिला बार एसोसिएशन अंबाला ने मोबाइल एप लॉन्च किया है। डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने एक कार्यक्रम के दौरान इसकी लॉन्चिग की। एप में बार एसोसिएशन के करीब 1300 वकीलों की जानकारी मिलेगी और लोग उनसे सीधे संपर्क कर पाएंगे। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अंबाला के नाम से उपलब्ध है।

इस दौरान डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन द्वारा उठाया गया एक सराहनीय कदम है, जिससे जनता को कचहरी में वकीलों को ढूंढने की परेशानी खत्म होगी। वहीं जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष रोहित जैन ने बताया कि इस एप में सभी वकीलों के नाम, मोबाइल नंबर, चैंबर नंबर और अन्य जानकारी फीड होगी। कोई भी व्यक्ति इस एप को नि:शुल्क डाउनलोड कर सकता है और ऑफलाइन भी उपयोग कर सकता है। उन्होंने बताया कि एप में जो भी मोबाइल या फोन नंबर है उन्हें एप के जरिये सीधा डायल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस एप में न्यायिक अधिकारियों की जानकारी भी शामिल की गई है जिससे आमजन किसी भी समस्या के निदान के लिए तुरंत ही संपर्क कर सकेंगे। इस अवसर पर उपप्रधान विकास अग्रवाल, सचिव हरिंदर मान, सह सचिव रजनी चौहान, कोषाध्यक्ष अमरजोत, कार्यकारिणी सदस्य दीपक माकन, दविंद्र शर्मा, नेहा अरोड़ा, खुशीराम सैनी, ब्रिजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट वीरेंदर सिंह शहरावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed