फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - न्यायाधीश सूर्याकांत ने बार एसोसिएशन द्वारा निर्मित संपर्क मार्ग का उद्घाटन किया

- न्यायाधीश सूर्याकांत ने बार एसोसिएशन द्वारा निर्मित संपर्क मार्ग का उद्घाटन किया

Sun, 12 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
- न्यायाधीश सूर्याकांत ने बार एसोसिएशन द्वारा निर्मित संपर्क मार्ग का उद्घाटन किया
आम व्यक्ति के लिए न्यायपालिका अंतिम उम्मीद : न्यायाधीश सूर्याकांत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय बिल्डिंग कमेटी के चेयरमैन न्यायाधीश सूर्याकांत ने शनिवार को न्यायिक परिसर अंबाला शहर में बार एसोसिएशन द्वारा निर्मित संपर्क मार्ग का उद्घाटन किया। न्यायिक परिसर और बार चैंबर्स को जोड़ने वाले बनाए गए इस मार्ग पर एसोसिएशन सदस्यों द्वारा लगभग चार लाख रुपये की राशि खर्च की गई है।
इस दौरान न्यायाधीश सूर्याकांत ने कहा कि आम व्यक्ति की न्याय के लिए अंतिम उम्मीद न्यायपालिका है। ऐसे लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए न्यायिक अधिकारियों के साथ-साथ अधिवक्ताओं को भी संवेदनशीलता बरकरार रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय भवन समिति द्वारा प्रदेश के सभी न्यायिक परिसरों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। देशभर में हरियाणा ऐसा राज्य है, जहां अन्य प्रदेशों की तुलना में न्यायिक परिसरों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने सुरक्षा मामले को लेकर अंबाला बार एसोसिएशन द्वारा प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे लगवाने और सुरक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन चैंबरों में विद्युत आपूर्ति के लिए सौलर पैनल की मांग को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और जल्द ही यह कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं बार एसोसिएशन अध्यक्ष रोहित जैन ने चैंबरों में सौलर पैनल की मांग को पूरा करने के लिए न्यायाधीश सूर्याकांत और न्यायाधीश जितेंद्र चौहान का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एडवोकेट किरण बाला जैन, सरताज सिंह और अनिल कौशिक ने न्यायाधीश सूर्याकांत तथा एडवोकेट मदन गोपाल, दलजीत सिंह पूनिया और कंवर चौहान ने न्यायाधीश जितेंद्र चौहान को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर जिला सत्र न्यायाधीश विक्रम अग्रवाल, सत्र न्यायाधीश नीलिमा सांगला, उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल, एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग, तहसीलदार टीआर गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed