{"_id":"5980c5b34f1c1b98798b4575","slug":"171501611443-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो नंबर..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो नंबर..
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर..8
गंदगी बिखेरने वालों के काटे 20 चालान, ठेकेदार पर भी जुर्माना
- नगर निगम की टीम ने बाजारों में सफाई बरतने के लिए की कार्रवाई
- कार्रवाई के दौरान 20 दुकानदारों के काटे चालान, दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को बाजारों के अंदर गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए चालान काटे। कार्रवाई के दौरान जहां टीम ने करीबन बीस दुकानदारों के चालान काट हजारों का जुर्माना लगाया, वहीं बाजारों में डोर टू डोर के तहत कूड़ा न उठाने व गंदगी को देखते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ भी चालीस हजार का जुर्माना ठोका।
उधर, गंदगी के चालान काटने के दौरान जैसे ही टीम पल्लेदार मोहल्ला पहुंची तो वहां मौजूदा नालियों में गोबर देखकर टीम हैरान रह गई। टीम ने जब गंदगी फैलाने वाले डेयरी संचालक को मौके पर बुलाकर चालान थमा चाह तो डेयरी संचालक ने हंगामा खड़ा कर दिया। पहले तो डेयरी संचालक ने जमकर विरोध जताया और निगम टीम के समक्ष नियमित तौर पर इलाके की सफाई न होने की बात रखी। जबकि डोर टू डोर द्वारा घरों से भी नियमित तौर पर कूड़ा उठाने की बात कही। इस कारण निगम टीम ने डेयरी संचालक को चालान थमाया व इलाके में भी लोगों से पूछताछ करने के बाद ठेकेदार द्वारा नियमित तौर पर कूड़ा उठान की बात सामने आने पर ठेकेदार से संपर्क किया। मौके पर मौजूदा सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त को कोई संतोषजनक जवाब न देने पर ठेकेदार को करीबन बीस हजार का जुर्माना भी लगाया गया।
कार्रवाई के दौरान टीम पल्लेदार मोहल्ला में डेयरी व एक कबाड़ी की दुकान का चालान काटने के बाद कबाड़ी बाजार, निकलसन रोड, सदर बाजार व रेलवे रोड पर पहुंचे। जहां किसी भी दुकान के बाहर गंदगी मिलने पर उनके मौके पर ही चालान काटे गए। जबकि कुछ दुकानों के बाहर थोड़ी सी गंदगी होने के कारण उन्हें केवल गंदगी न फैलाने की चेतावनी देकर वापस भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौजूदा सेनेटरी इंस्पेक्टर समेत होमगार्ड के जवान शामिल रहे। सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह अपनी दुकानों का कूड़ादान में डाले और रोजाना डोर टू डोर सफाई कर्मचारी को दें, अगर कोई कर्मचारी नहीं आता है तो उनकी शिकायत अधिकारियों व उन्हें करें ताकि तुरंत ही कर्मचारी के खिलाफ कदम उठाया जाए। उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई कुछ तक जारी रहेगी।