फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   170 patients were found in anemia test, testing is necessary to prevent diseases

Ambala News: एनीमिया जांच में 170 मरीज मिले, बीमारियों से बचाव के लिए जांच जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
170 patients were found in anemia test, testing is necessary to prevent diseases
अंबाला सिटी। 100 दिनों तक चलने वाले एनीमिया जांच अभियान के तहत अभी तक जिला अंबाला में 170 मरीज सामने आए हैं जिन्हें एनीमिया पाया गया है।
विज्ञापन

बीते माह तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से 45 हजार 415 लोगों की जांच कि जा चुकी है। विभाग 100 दिनों तक अभियान को जारी रखेगा। जिसमें सात लाख लोगाें की जांच का लक्ष्य रखा गया है। खून में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण यह बीमारी होती है।जिससे गंभीर बीमारी हो सकती है। जिला के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों ओर ईकाइयों पर यह जांच जारी है। छह आयु वर्गों में यह जांच जारी है। एनीमिया के कारण गर्भवतियों को अधिक समस्या हो सकती है। इसलिए उन्हें अपनी एनीमिया जांच जरूर करवानी चाहिए।
आयु वर्ग जांचे गए मरीजों की संख्या
6 माह से 59 माह 7288
पांच वर्ष से 9 वर्ष 2965
10 वर्ष से 19 वर्ष 5809
20 वर्ष से 49 वर्ष 12482
गभवती महिलाएं 1267
श्रमिक व अन्य 849
एएनएम व आशाएं 105
अन्य वर्ग 150
इन आयु वर्गाें में पाया गया
जांच के दौरान छह माह से 59 माह के आयु वर्ग में हल्का एनीमिया पाया गया है। तो वहीं पांच वर्ष से नौ वर्ष के आयु वर्ग में मध्यम रक्ताल्पता पाया गया है। हल्का एनीमिया खान पान में सुधार करने से ठीक हो सकता है। तो वहीं मध्यम रक्ताल्पता वाले मरीजों को ऑयरन की दवा लेनी चाहिए। जांच अभियान के दौरान यह निशुल्क दी जा रही है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयास जारी है। एनिमिया जांच स्वस्थ और बीमार दोनों व्यक्तियों के लिए लाभदायक है जिससे समय रहते होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा जा सके। एनिमिया के कारण मौत भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ नीलम कुशवाह, नोडल अधिकारी एनसीडी कार्यक्रम अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed