फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   17 Munna Bhai caught in Army Group D recruitment

Ambala News: सेना की ग्रुप डी की भर्ती में पकड़े 17 मुन्ना भाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
17 Munna Bhai caught in Army Group D recruitment
अंबाला। सैन्य क्षेत्र स्थित खड्गा स्टेडियम में वीरवार को आयोजित ग्रुप डी की परीक्षा में नकली करते हुए 17 अभ्यर्थियों को काबू किया गया है। तलाशी लेने पर उनके पास से मोबाइल सहित ब्लूटूथ व अन्य डिवाइस बरामद हुए, जिनकी मदद से वे नकल कर रहे थे।
विज्ञापन

चौंकाने वाली बात यह है कि सभी अभ्यर्थियों को सेना के जवानों ने ही जांच के दौरान भीतर भेजा था। इस दौरान नकल करने वाले चकमा दे गए। तोपखाना पुलिस भी सैन्य अधिकारियों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। उधर, सैन्य अफसर भी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्र तक मोबाइल व डिवाइस कैसे पहुंच गए।
विज्ञापन

तोपखाना चौकी के जांच अधिकारी चांदी राम का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला है लेकिन सेना की ओर से लिखित में शिकायत मिलने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस परीक्षा में आवेदन करने वाले युवाओं के साथ कुछ एक्स सर्विस मैन भी परीक्षा देने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रद्द हो सकती है परीक्षा

सूत्रों ने बताया कि लिखित परीक्षा शुरू हो गई थी। इस दौरान सेना के मुलाजिम की नजर एक परीक्षार्थी पर पड़ी और शक होने पर उसने उसकी तलाशी ली। इस दौरान उससे एक मोबाइल व ब्लूटूथ नुमा डिवाइस मिला था। मामला जैसे ही सैन्य अधिकारियों तक पहुंचा तो परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई। इस दौरान एक के बाद एक अभ्यर्थियों से मोबाइल, ब्लूटूथ व अन्य डिवाइस बरामद हुए। हालांकि इस बड़ी संख्या में नकलची पकड़े जाने के बाद इस भर्ती परीक्षा को रद्द करने संबंधी निर्णय पर अभी असमंजस बना हुआ है। सूत्रों की माने तो यह परीक्षा रद्द भी हो सकती है। हालांकि इसको लेकर सैन्य अधिकारियों की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। बताया जाता है कि पकड़े गए अधिकतर अभ्यर्थी हरियाणा, यूपी व राजस्थान के बताए जा रहे हैं।



परीक्षा देने आए थे 2000 अभ्यर्थी

खड्गा स्टेडियम में ग्रुप डी के विभिन्न पदों के लिए वीरवार को लिखित परीक्षा थी। इनमें कुक से लेकर फोरमैन सहित करीब 30 पद शामिल हैं। इनमें भाग लेने अलग-अलग राज्यों से करीब 2000 परीक्षार्थी पहुंचे थे। अभ्यर्थियों को सुबह 6 बजकर 30 मिनट बजे परीक्षा केंद्र में एंट्री मिल गई थी मगर परीक्षा 10 से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट चली। नकलची पकड़ने के बाद सेना अपनी कार्रवाई में जुट गई। जिसके चलते अन्य अभ्यर्थियों को दोपहर 2 बजे के बाद स्टेडियम से बाहर भेजा गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में सेना की लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed