फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   17 dealer deliver 160 family rashan

भारत पेट्रोलियम के 17 डीलर देंगे 160 परिवारों को 1 माह का राशन।

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
17 dealer deliver 160 family rashan
उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा है कि भारत पेट्रोलियम कुरुक्षेत्र के 17 डीलरों ने 160 परिवारों के लिए एक माह का राशन उपलब्ध करवाया है। इस राशन को रैडक्रास सोसायटी को सौंप दिया गया है और इस सोसायटी के माध्यम से सुखा राशन जरुरतमंद लोगों में वितरित किया जाएगा। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र के प्रत्येक जरुरतमंद व्यक्ति तक सुखा राशन पहुंचाने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुखे राशन की एक-एक किट स्वैच्छा अनुसार जिला रैडक्रास सोसायटी कार्यालय में जमा करवाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने शुक्रवार को बातचीत करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए लोग सामने आ रहे है, इन दानी सज्जनों के सहयोग से ही जरुरतमंद व्यक्ति तक सुखा राशन पहुंचाया जाएगा। इस जिले के प्रत्येक व्यक्ति तक राशन पहुंचेगा ताकि कोई भी जरुरतमंद नागरिक भूखा ना सोए। प्रशासन की अपील पर भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड की तरफ से पिहोवा के पाल फिलिंग स्टेशन, झांसा की खुराना ऑयल कम्पनी, लाडवा से लाडवा फिलिंग स्टेशन, मनमोहन सर्विस सेंटर शाहबाद, पिपली हाइवे सर्विस स्टेशन पिपली, श्री फ्यूलस एंड मोटर्स कुरुक्षेत्रा, शिवशक्ति पेट्रोलियम ज्योतिसर ने अपना सहयोग देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed