फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पूर्व विधायक डीके बंसल की पत्नी अंजलि ने निगला जहर

पूर्व विधायक डीके बंसल की पत्नी अंजलि ने निगला जहर

Wed, 31 Oct 2018 01:39 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक डीके बंसल की पत्नी अंजलि ने निगला जहर
पूर्व विधायक डीके बंसल की पत्नी ने निगला जहर
विज्ञापन

प्रस्तावित लीड
फोटो नंबर : 45
सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल में किया गया रेफर
देर रात हालत में सुधार, फोर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन
प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव हैं अंजलि बंसल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। पूर्व विधायक डीके बंसल की पत्नी एवं प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव 49 वर्षीय अंजलि बंसल ने मंगलवार दोपहर हार्डिंग लाइन स्थित अपने निवास पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार घरेलू कलह के चलते अंजलि ने यह कदम उठाया है। परिवार सदस्यों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो उन्हें पहले निजी व बाद में सिविल अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सेक्टर-32 चंडीगढ़ अस्पताल रेफर किया गया। परिवार सदस्य उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले गए जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। उधर, तोपखाना चौकी पुलिस देर शाम बयान लेने के लिए चंडीगढ़ रवाना हुई है। कलह किस बात को लेकर थी यह अभी साफ नहीं हो सका है।
सूत्रों के अनुसार किसी बात को लेकर अंजलि बंसल ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। घर में उनके बच्चे व अन्य परिवार के सदस्य मौजूद थे। जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी मिली तो वह अंजलि को लेकर तुरंत निजी अस्पताल दौड़े। पहले उन्हें डीसी रोड पर स्थित अस्पताल ले जाया गया, मगर वहां से दोपहर साढ़े बारह बजे सिविल अस्पताल में लाया गया। यहां डॉ. पूजा गुप्ता ने उनका इलाज किया। अंजलि को उलटियां करवाई गईं एवं अन्य उपचार दिया गया। गंभीर हालत को देखते हुए कुछ ही क्षणों बाद उन्हें सेक्टर-32 अस्पताल रेफर किया गया, मगर परिजन उन्हें चंडीगढ़ स्थित फोर्टिस अस्पताल ले गए। उपचार के बाद रात को उनकी हालत में सुधार था। उधर, सिविल अस्पताल में मौजूद स्टाफ के अनुसार अंजलि बंसल ने सल्फास खाया था। वहीं, सिविल अस्पताल से मामले की जानकारी तोपखाना चौकी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने अंजलि के बेटे से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस बयान लेने के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गई। अंजलि बंसल ने किस वजह को लेकर जहरीला पदार्थ निगला फिलहाल यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बच्चों के साथ रहती थीं बंगले में
अंजलि बंसल अपनी बेटी व बेटे के साथ हार्डिंग लाइन स्थित बंगले में रहती थीं। उनकी बेटी लॉ कर रही है जबकि बेटा भी पढ़ाई कर रहा है। मई 2015 में अंजलि के पति डीके बंसल का बीमारी की वजह से मुंबई स्थित अस्पताल में निधन हो गया था। डीके बंसल 2005 से 2009 तक अंबाला कैंट और 2009 से 2014 तक पंचकूला के विधायक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वर्ष कराया था अंजलि बंसल ने केस दर्ज
बीते वर्ष जुलाई में अंजलि बंसल ने कैंट थाने में दस लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। अंजलि को उनके ही एक जानकार ने जमीन खरीद-फरोख्त का लालच देकर 10 लाख रुपये का चूना लगाया था। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था।
हादसे में बाल-बाल बची थीं अंजलि
वर्ष 2007 में अंजलि बंसल एक कार दुर्घटना में भी बाल-बाल बची थीं। अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर उनकी कार एक अन्य वाहन से टकरा गई थी जिसमें वह घायल हुई थीं। हादसे में कार सवार अन्य लोगों को भी चोटें आईं थीं। इस समय अंजलि बंसल राजनीति में सक्रिय तौर पर शामिल हैं। पति की मृत्यु के पश्चात वह पंचकूला में काफी सक्रिय हैं। वह कई राजनीतिक, सामाजिक एवं अन्य कार्यक्रमों में सक्रिय तौर पर शामिल होती हैं।

कोट्स
पुलिस को सूचना मिली थी कि अंजलि बंसल ने कोई जहरीला पदार्थ निगला है। इसके बाद उनके बेटे से बात की गई जोकि अभी चंडीगढ़ में है। पुलिस टीम बयान लेने के लिए भेजी गई है। बयान के बाद ही वास्तविकता का पता चल सकेगा।
-शमशेर सिंह, चौकी इंचार्ज, तोपखाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed