फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   %इस देश के चांद की कुछ अलग की बात है’

%इस देश के चांद की कुछ अलग की बात है’

Sun, 28 Oct 2018 01:10 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
%इस देश के चांद की कुछ अलग की बात है’
(फोटो बाद में आएगी)
विज्ञापन

‘इस देश के चांद की कुछ अलग ही बात है’
आस्ट्रेलिया से अंबाला करवाचौथ मनाने आई महिला ने की पति की दीर्घायु की कामना
करवाचौथ का त्यौहार परिवार के साथ मनाया एनआरआई महिला ने
रमिंद्र सिंह
अंबाला कैंट। ‘भारत में आकर करवाचौथ मनाना कुछ अलग ही है, इस देश में चांद कुछ अलग ही दिखता है’। यह बात आस्ट्रेलिया से विशेष तौर पर करवाचौथ मनाने अंबाला आई एनआरआई महिला ने कही। सोनिया कॉलोनी में रहने वाली कोकिल शर्मा विवाह के बाद आस्ट्रेलिया के पर्थ में चली गई थी। विवाह को आठ बरस बीत गए। करवाचौथ का चांद वह आस्ट्रेलिया में ही देखती थीं। मन में कसक थी कि कभी यह त्योहार वापस अंबाला स्थित अपने घर आकर मनाऊंगी। बस यही चाह उसे अंबाला खींच लाई। माता-पिता व अन्य परिवार के सदस्यों को बिना कुछ बताए दंपति तीन दिन पहले ही अंबाला आ गए। करवाचौथ की खूब खरीदारी बाजार से कोकिल ने की और अब परिवार संग त्योहार मनाया। रात को चांद निकला तो अर्घ देकर पति की दीर्घायु की कामना की।
बाजारों में रौनक देख हुई खुशी
कोकिल ने बताया कि हालांकि आस्ट्रेलिया में भी करवाचौथ भारतीय मूल की महिलाएं मनाती हैं। सभी शगुन ऐसे ही होते हैं जैसे यहां होते हैं, मगर वहां माहौल ऐसा नहीं है जोकि यहां है। यहां उसने अपना पहला करवाचौथ मनाया है। यहां बाजारों में खूब खरीददारी की, मेहंदी रचाई, खूब शृंगार का सामान खरीदा। बाजारों में रौनक देखकर इस त्यौहार का असली मजा मिला। उसने बताया कि वह परिवार सदस्यों को सरप्राइज देना चाहते थे और अपने पति केसरी नंदन शर्मा सहित वह अंबाला आ गई। उसने बताया कि वह केवल दीवाली तक यहां रुकेंगे जिसके बाद चले जाएंगे।
विज्ञापन

परिवार में उल्लास
दंपति के माता-पिता अंबाला में ही रहते हैं और त्योहार सेलीब्रेट करने के लिए वह इस बार यहां आए। एकाएक उनका देश में आने का प्लान बना और टिकट व अन्य कार्य करवाए। यहां आकर उन्हें सुखद महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed