{"_id":"5acd13bd4f1c1b523e8b4768","slug":"161523389373-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की ढेरी पर सोते मजदूर की टांगें ट्रक ने कुचली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की ढेरी पर सोते मजदूर की टांगें ट्रक ने कुचली
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं की ढेरी पर सो रहा मजदूर ट्रक की चपेट में आया
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
नई अनाज मंडी मेें गेहूं की ढेरी पर सो रहे मजदूर को ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में मजदूर बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहीं मौका पाकर ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार अंबाला कैंट मंडी में रमेश निवासी गांव बछलनपूरवा बाराबंकी उत्तर प्रदेश गेहूं की ढेरी पर सो रहा था। सुबह एक ट्रक चालक आया और उसने मजदूर की एक टांग को बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे के बाद वह ट्रक छोड़कर फरार हो गया, जबकि अन्य मजदूरों ने घायल को कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर 12 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल सुशील ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।