{"_id":"5ac674a54f1c1bb4618b5a94","slug":"161522955429-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर के कलेक्टर रेट में वृद्धि पर सुझाव और आपतियां दर्ज करवाने का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर के कलेक्टर रेट में वृद्धि पर सुझाव और आपतियां दर्ज करवाने का आज अंतिम दिन
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर के कलेक्टर रेट में वृद्धि पर सुझाव और आपत्तियां दर्ज करवाने का आज अंतिम दिन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। जिला राजस्व विभाग ने ट्विन सिटी में नए कलेक्टर रेटों का नोटिफिकेशन जारी करने के बाद सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। यह देने का छह अप्रैल को अंतिम दिन है। इस वजह से सस्पेंस बना रहेगा कि प्रॉपर्टी के कलेक्टर रेटों में बढ़ोतरी होगी या फिर कमी की जाएगी। अभी यह तय नहीं है कि आपत्ति जताने वालों या सुझाव देने वालों को मीटिंग में आमंत्रित किया जाएगा या नहीं।
उल्लेखनीय है कि जिला राजस्व विभाग ने ट्विन सिटी में कलेक्टर रेटों का नोटिफिकेशन जारी किया था। कैंट में सदर क्षेत्र में निकलसन रोड और हिल रोड पर दस प्रतिशत रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है। कॉमर्शियल मार्केट के तौर पर पूरी तरह से विकसित हो चुके सदर क्षेत्र में कलेक्टर रेट बढ़ने से प्रापर्टी महंगी हो सकती है। दूसरी ओर कैंट की 62 कॉलोनियों में विभाग ने कुछ राहत भी दी है। कॉमर्शियल एवं रिहायशी प्रॉपर्टी के रेट दस प्रतिशत कम करने का प्रस्ताव रखा गया है। विभाग ने शुक्रवार इस नोटिफिकेशन को जारी कर दिया है। आगामी 15 दिनों में आपत्तियां मांगी हैं। इसी को लेकर विभाग ने छह अप्रैल तक सुझाव और आपत्तियां मांगी थीं।
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रेखा परुथी ने इस संबंध में कहा कि महेश नगर एरिया की लगभग 45 नियमित की गईं कॉलोनियों को अधिक राहत प्रदान नहीं की गई है। जो भूमि प्लॉट त्रिकोण, नाले के साथ, छोटे रास्ते और रोड से दूर हैं उनके और जो बढ़िया भूमि है, उन सब के रेट लगभग एक जैसे हैं। दूसरी ओर प्रॉपर्टी का कारोबार भी प्रभावित हुआ है। सरकार ने पिछले कई वर्षों से कलेक्टर रेटों में कोई कमी नहीं की है।
विज्ञापन
कलेक्टर रेट को लेकर आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे। अभी यह तय नहीं है कि आपत्ति दर्ज करवाने वालों के साथ मीटिंग होगी या नहीं। इस बारे में डीसी अंबाला से बातचीत कर ही आगे फैसला लिया जाएगा।
- अभिषेक बबियान, जिला राजस्व अधिकारी, अंबाला।