{"_id":"5d1bb7678ebc3e3c683e8839","slug":"15620974881416-ambala-news175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून-व्यवस्था को चुनौतीः हत्याकांड के गवाह की गवाही से 16 दिन पहले घर में घुसकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून-व्यवस्था को चुनौतीः हत्याकांड के गवाह की गवाही से 16 दिन पहले घर में घुसकर हत्या
Wed, 03 Jul 2019 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणगढ़/मुलाना/साहा। (अंबाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणगढ़/मुलाना/साहा। (अंबाला)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव महुआखेड़ी के रणधीर सिंह हत्याकांड के गवाह की बदमाशों ने सोमवार की मध्य रात्रि घर में घुसकर गोलियों से उसकी हत्या कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर मृतक की पत्नी बाहर निकली तो बरामदे में अपने पति को खून से लथपथ देख वह स्तब्ध रह गई। उसने शोर मचाया तो मौके पर पड़ोसी एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
घटना से नाराज लोगों ने हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पा एसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन नाराज लोगों ने जाम नहीं खोला। लोगों का कहना था कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वे जाम नहीं खोलेंगे।
विज्ञापन
दोपहर बाद एसपी ने मामले में कार्रवाई का परिजनों को आश्वासन दिया है। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। उधर, पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार गांव महुआखेड़ी निवासी पूर्णचंद घर के बरामदे में सो रहे थे। वे गांव में हुए रणधीर सिंह हत्याकांड में गवाह थे।
विज्ञापन
18 जुलाई को इस मामले में उन्हें गवाही देनी थी, लेकिन इससे पूर्व ही बदमाशों ने घर में घुसकर सोते समय उनकी हत्या कर दी और फरार हो गए। बदमाशों ने उन पर तीन गोलियां चलाई। घर के कमरे में सो रही पत्नी पहले समझ नहीं पाई उसने सोचा कि यह आवाज शायद शॉर्ट सर्किट की है।
जब वह कमरे से बाहर आई तो अपने पति को खून से लथपथ देख उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचा दिया इसके बाद लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने, रणधीर हत्याकांड में शामिल मोहित को गिरफ्तार करने और पुलिस के खिलाफ असंतोष जाहिर करते हुए सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने पहले नारायणगढ़ रोड पर जाम लगाया, फिर मुलाना में जगाधरी रोड पर जाम लगाया जिसके बाद साहा में भी शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
इस दौरान शरीर से खून गिर रहा था। एसपी अभिषेक जोरवाल सहित आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मगर परिजनों ने जाम नहीं खोला। इसके बाद दोपहर जब एसपी ने एक सप्ताह में आरोपियों की गिरफ्तार का आश्वासन दिया तो जाम खोला गया। उधर पुलिस ने पूर्णचंद के भाई की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
शाम नारायणगढ़ सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। रणधीर सिंह हत्याकांड के गवाह पूर्णचंद की आगामी 18 जुलाई को अदालत में गवाही थी, मगर बदमाशों ने गवाही से पहले ही उसकी हत्या कर दी।