{"_id":"5d0fcb178ebc3e28b920fcfa","slug":"15613161021710-ambala-news97","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर रेत से भरा ट्रक पलटा, पांच घंटे तक 10 किमी तक लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर रेत से भरा ट्रक पलटा, पांच घंटे तक 10 किमी तक लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर पुलिस स्टेशन पड़ाव और शास्त्री कॉलोनी के निकट रविवार तड़के करीब पांच बजे हुई दो ट्रकों की भिड़ंत में रेत से भरा ट्रक पलट गया। इस कारण जीटी रोड पर दिल्ली-अंबाला दिशा में पांच घंटे तक 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान कुछ छोटी गाड़ियों को सर्विस लेन से निकाला गया तो कुछ को डीआरएम पुल रोड से निकाला गया। हालांकि इस दौरान जाम में फंसी बसों की सवारियां नीचे उतरकर समीपवर्ती बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन की ओर चली गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन हाइड्रा मशीनें मंगवाईं, जिनकी मदद से कड़ी मशक्कत के बाद जीटी रोड के बीचोबीच पलटे रेत से भरे ट्रक को उठाकर दोपहर करीब दो बजे सुचारू रूप से ट्रैफिक बहाल किया गया। वहीं टक्कर के बाद एक ट्रक ड्राइवर शमशेर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, वहीं दूसरा रेत से भरे ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया।
रेत से लदा बड़ा ट्रक लाडवा से राजपुरा (पंजाब) जा रहा था। जैसे ही यह ट्रक शास्त्री कॉलोनी के निकट पहुंचा तो तिरपाल से पूरी तरह ढके एक ट्रक ने इसे पीछे से टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि रेत से भरा ट्रक बेकाबू होकर जीटी रोड के बीचोंबीच पलट गया। देखते ही देखते जीटी रोड पर दिल्ली-अंबाला दिशा में लंबा जाम लगना शुरू हो गया। एक तरफ पुलिस बेरिकेड्स के कारण वाहन अंबाला-दिल्ली दिशा में चले गए, जिस कारण दोनों तरफ की गाड़ियां फंस गईं। पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए अंबाला-दिल्ली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई, लेकिन जीटी रोड पर लगा जाम जस का तस बना रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर तीन जेसीबी मशीनें मंगवाईं, जिनकी मदद से काफी मशक्कत के बाद रेत से लदे ट्रक को उठाया गया और जीटी रोड पर फैले रेत को जेसीबी की मदद से हटवाकर ट्रैफिक को बहाल किया गया। रेत से भरे ट्रक के मालिक ने बताया कि पीछे से आ रहे ट्रक की गलती के कारण ही उनका रेत से भरा ट्रक जीटी रोड के बीचोंबीच पलट गया।
40 डिग्री तापमान में यात्री कर रहे थे त्राहिमाम
यह हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ और सात बजे से लगे लंबे जाम के कारण जीटी रोड पर लंबी कतारों में खड़े वाहनों में सवार लोग 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान में त्राहि-त्राहि कर रहे थे। जाम की यह स्थिति दोपहर दो बजे तक बनी रही।
विज्ञापन
40 पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में लगे रहे
अंबाला नेशनल हाईवे पर संभवत: पहली बार लंबे समय तक जाम लगा रहा। इस दौरान पुलिस भी सक्रिय रही और वाहनों को निकालने में लगी रही। अंबाला के करीब 40 पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने में मशक्कत करते दिखे।
आठ बजे निकले हिमाचल के राज्यपाल
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। करीब आठ बजे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत अंबाला पहुंचे। उन्हें देखकर पुलिस अधिकारियों के सांस फूल गए। हालांकि ट्रैफिक कर्मियों ने आनन-फानन में उनकी गाड़ी को निकलवाकर राहत की सांस ली।
छह मशीनें दोनों ट्रकों को हटाने में लगी रहीं
पीछे से टक्कर मारने वाला ट्रक टाइलों से और हाईवे पर पलटा ट्रक रेत से भरा हुआ था। इस कारण ट्रैफिक कर्मियों को उन्हें हटाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने तीन हाइड्रा, दो क्रेन व एक जेसीबी मशीन मंगवाकर दोपहर करीब दो बजे तक ट्रकों और रेत को हटाया गया। तब जाकर सुचारू रूप से यातायात बहाल हो सका।
हादसे के बाद जाम की स्थिति बन गई थी। करीब आठ बजे वन वे चालू कर दिया गया। वन वे चालू होने से अंबाला-दिल्ली दिशा में वाहन निकल रहे थे। पांच मशीनों के सहारे दोनों ट्रकों को हटाया गया।
- चंद्रप्रकाश, एसएचओ, ट्रैफिक अंबाला
तड़के पांच बजे की घटना है। एक ट्रक ने दूसरे को पीछे से टक्कर मार दी, जिस कारण हाईवे पर रेत फैल गया और जाम लग गया। रेत से भरे ट्रक का ड्राइवर फरार है, जबकि दूसरा ड्राइवर चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती है।
- सुरेश कुमार, थाना प्रभारी, पड़ाव