फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   आचार संहिता के फेर में फंसी थी 17 करोड़ की ड्रेनेज परियोजना

आचार संहिता के फेर में फंसी थी 17 करोड़ की ड्रेनेज परियोजना

Tue, 28 May 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता के फेर में फंसी थी 17 करोड़ की ड्रेनेज परियोजना
अंबाला कैंट। आचार संहिता के फेर में जिले की महत्व कांक्षी योजना फंस गई थी। मछौंडा में पानी निकासी के लिए डाली जाने वाली 5.8 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन के कार्य का शिलान्यास स्वास्थ्य व खेल मंत्री अनिल विज मंगलवार को करेंगे। मछौंडा से लेकर गांव कोट कछुआ तक पाइप लाइन डाली जाएगी और इस कार्य को पूरा करने के लिए सिंचाई विभाग ने एक वर्ष का लक्ष्य भी तय किया है।
विज्ञापन

मछौंडा गांव में पानी निकासी की समस्या बीते कुछ समय से विकराल रूप धारण कर चुकी थी और इस कारण यहां लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी थी। इसी समस्या को हल करने के लिए मंत्री अनिल विज ने रेलवे, प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों से बातचीत कर पानी निकासी की योजना तैयार की थी ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके। प्रोजेक्ट को पास कर इसे अमली जामा पहनाया गया और करीब 17 करोड़ की लागत से टेंडर भी अलॉट कर दिए थे। इस दौरान आचार संहिता घोषित हो गई और इस कार्य को आरंभ करने के लिए सिंचाई विभाग को चुनाव आयोग से मंजूरी नहीं मिली। मगर अब आचार संहिता हट चुकी है। मंगलवार को मंत्री विज स्वयं मच्छौंडा में एसएस लिटिल एजेंल स्कूल के निकट से इस कार्य का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


इस तरह होगी पानी निकासी
योजना के अनुसार सिंचाई विभाग द्वारा मच्छौंडा रेल फाटक से गांव कोटकछुआ तक पानी निकासी के लिए बड़ा ड्रेनेज पाइप बिछाया जाएगा जोकि भूमिगत होगा। यहां से पानी सीधा टांगरी नदी में जाकर गिरेगा। बरसातों में पानी निकासी के दौरान कोई समस्या न झेलनी पड़े। इसके लिए पाइप लाइन के टेल एंड पर गांव कोटकछुआ में पंप हाउस बनाया जाएगा। पंप हाउस के जरिये पानी को मोटरों से लिफ्ट कर टांगरी नदी में गिराने का प्रावधान भी रखा जाएगा। इतना ही नहीं इसी मुख्य पाइप लाइन से चंद्रपुरी और सुंदर नगर कालोनी से एक छोटी पाइप लाइन भी जोड़ी जाएगी जोकि दोनों कालोनियों के लिए पानी निकासी का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार संहिता की वजह से पहले कार्य आरंभ नहीं हो सका था। पानी निकासी के लिए 17 करोड़ रुपये की लागत से 5.8 किमी. ड्रेन का निर्माण किया जाएगा। इसके बनने से मछौंडा, चंद्रपुरी, सुंदर नगर आदि क्षेत्रों से पानी निकासी की समस्या हल होगी। एक वर्ष में इस कार्य को पूरा किया जाएगा।
- प्रवीण गुप्ता, एक्सईएन, सिंचाई विभाग, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed