{"_id":"5c0d69d1bdec224169397b5e","slug":"151544382929-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में पांच घायल, दो रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क हादसों में पांच घायल, दो रेफर
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सड़क हादसों में पांच घायल, दो रेफर
स्टाफ रोड और अंबाला-जगाधरी मार्ग पर हुए हादसे
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। दो सड़क हादसों में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल कैंट लाया गया, जहां से दो को रेफर किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
58 वर्षीय महिला सीता देवी निवासी चंद्रपुरी अपने पति प्रेमचंद के साथ स्कूटर पर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान स्टाफ रोड पर जीपीओ के पास ही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गिर गए। हादसे में महिला सीता देवी घायल हो गईं। लोगों ने उनको सिविल अस्पताल कैंट में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर 32 चंडीगढ़ स्थित अस्पताल रेफर किया है। हादसे को अंजाम देने वाला चालक वाहन सहित फरार है।
वहीं, राजकुमार व उसकी पत्नी अंजू तथा दो बच्चे भावना व दिव्यांग स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। अंबाला-जगाधरी रोड पर एसडी कॉलेज लाल बत्ती तिराहे पर एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में चारों घायल हो गए। घायलों को कैंट सिविल अस्पताल लाया गया, जहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। अंजू को गंभीर चोटों के चलते सेक्टर 32 चंडीगढ़ स्थित अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामलों में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।