{"_id":"5be5deeabdec2269a41502fd","slug":"151541791466-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी के आगे आया पशु, इंजन फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी के आगे आया पशु, इंजन फेल
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। शुक्रवार सुबह कालका से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12006) के आगे पशु आने से इंजन फेल हो गया। पशु कई फुट तक ट्रेन के आगे घसीटता चला गया, इस वजह से इंजन की पाइप व अन्य उपकरण टूट गए। इंजन को मुश्किल से कैंट रेलवे स्टेशन पर लाया गया। सुबह शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर कालका स्टेशन से सुबह 6:15 मिनट पर नई दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। मगर ट्रेन जैसे ही लालडू-धूलकोट स्टेशन के बीच पहुंची तो इंजन के आगे पशु आ गया। बताते हैं कि पशु कई फुट तक ट्रेन के आगे घसीटता चला गया जिस कारण इंजन की पाइपें टूट गई। इसके अलावा अन्य नुकसान भी हुआ। चालक ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया जिसके बाद नुकसान का जायजा लिया गया। मामले की जानकारी तुरंत कैंट रेलवे स्टेशन पर कंट्रोल को दी गई। यहां से एक अतिरिक्त इंजन को रवाना कर ट्रेन को कैंट रेलवे स्टेशन पर लाया गया। इसके बाद अन्य इंजन लगाकर शताब्दी एक्सप्रेस को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस प्रक्रिया में ट्रेन करीब डेढ़ घंटा लेट हो गई। वहीं इंजन फेल होने का असर दो-तीन अन्य ट्रेनों पर भी पड़ा। कैंट रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर बीएस गिल ने बताया कि इंजन फेल हो गया था जिस वजह से नया इंजन लगाकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया है।