{"_id":"5bd8ba8abdec22698c6e45a2","slug":"151540930186-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल विज ने सुप्रीम कोर्ट को बताया महान, कहा- चाहे जो करे उसकी मर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल विज ने सुप्रीम कोर्ट को बताया महान, कहा- चाहे जो करे उसकी मर्जी
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल विज ने सुप्रीम कोर्ट को बताया महान, कहा- चाहे जो करे उसकी मर्जी
अयोध्या मामले में सुनवाई टलने पर किया ट्वीट, सोशल मीडिया पर वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद की जल्द सुनवाई करने की मांग को नकार देने के बाद कई संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट पर सवाल खड़े किए हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के स्वास्थ्य व खेल मंत्री अनिल विज का नाम भी आ गया है। उन्होंने ट्वीट कर कोर्ट पर तंज कसते हुए उसे ‘महान’ बताया है।
बता दें कि अयोध्या मामले में मंगलवार सुबह अनिल विज ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा है कि ‘सुप्रीम कोर्ट महान है चाहे तो 29 जुलाई 2014 को 1993 मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेनन की फांसी की सजा टालने के लिए कोर्ट का दरवाजा रात को खोल दे और चाहे तो राम मंदिर जिसके लिए करोड़ों भारतवासी टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हों, उसको तारीख दे दे, सुप्रीम कोर्ट महान है।’ इसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 30 जुलाई 2015 को याकूब मेमन मामले की सुनवाई देर रात में की थी। अंबाला में मीडिया से बात करते हुए भी विज ने इसी प्रकार की टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘यह याकूब मेमन मामले की सुनवाई के लिए आधी रात तक जागा रह सकता है और राम जन्मभूमि मालिकाना हक मामले की सुनवाई को तीन माह के लिए टाल सकता है जबकि करोड़ों लोग इसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि देश के हर हिस्से के लोग चाहते हैं कि केंद्र सरकार एक अध्यादेश लाए ताकि अयोध्या में यथाशीघ्र राम मंदिर का निर्माण हो सके।
विज्ञापन
विज अपने विवादास्पद बयानों को लेकर जाने जाते हैं। इससे पूर्व उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना घातक निपाह वायरस से की थी। उन्होंने लोगों को चेतावनी भी दी थी कि जो लोग गोमांस के बिना नहीं रह सकते, वे हरियाणा में प्रवेश न करें।