फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पंजाब व यूपी में खेती करने वाले जिले के किसानों को फसल बेचने को दिखाने होंगे आईडी प्रूफ

पंजाब व यूपी में खेती करने वाले जिले के किसानों को फसल बेचने को दिखाने होंगे आईडी प्रूफ

Mon, 29 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
पंजाब व यूपी में खेती करने वाले जिले के किसानों को फसल बेचने को दिखाने होंगे आईडी प्रूफ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने कहा कि जिले के किसान जो पंजाब व यूपी में भी खेती करते हैं, उन्हें धान की फसल बेचने के लिए जमीन की फरद व आईडी प्रूफ (रिहायशी प्रमाण पत्र) प्रस्तुत करने होंगे। साथ ही धान की फसल ट्रैक्टर-ट्रॉली में लानी अनिवार्य है, तभी उनकी फसल अनाज मंडी में खरीदी जाएगी। उन्होंने बताया कि बार्डर पर संबंधित नाकों पर भी किसानों को अपने यह दस्तावेज पेश करने होंगे, तभी वह अनाज मंडी तक पहुंच सकेंगे। किसानों की जिला में धान की कटाई का कार्य तेजी से जारी है और 27 अक्तूबर तक अंबाला की सभी 14 अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर 682787 टन धान की खरीद की जा चुकी है। मंडियों में खरीदे गये इस धान में ग्रेड ए किस्म का 682039 टन तथा सरबती किस्म का 748 टन धान शामिल है। यह धान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफड और हरियाणा भंडारण निगम द्वारा खरीदा गया है। इस अवधि में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 285958 टन, हैफेड ने 381007 टन तथा हरियाणा भंडारण निगम ने 15074 टन धान की खरीद की है। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर तक अंबाला शहर अनाज मंडी में 258608 टन, छावनी अनाज मंडी में 28714 टन, बराड़ा में 79330 टन, भरेडी कलां में 7935 टन, कड़ासन में 13795 टन, केसरी में 7910 टन, मुलाना में 56436 टन, नन्यौला में 44639 टन, नारायणगढ़ में 61808 टन, साहा में 49830 टन, सरदाहेड़ी में 15831 टन, शहजादपुर में 26357 टन, तलहेडी में 23444 टन तथा उगाला अनाज मंडी में 8150 टन धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed