{"_id":"5af2024e4f1c1bc03d8b762f","slug":"151525809742-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती धोखाधड़ी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती धोखाधड़ी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 09 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती में धोखाधड़ी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
अमर अजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
सेना भर्ती में धोखाधड़ी के मामले में बीसी बाजार चौकी पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार निवासी गांव तलाकोरा, जिला यमुनानगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि मामले में संलिप्त 30 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। ज्ञात रहे कि फरवरी 2017 में सेना भर्ती कार्यालय के तत्कालीन निदेशक कर्नल विक्रम सांखला ने आरोप लगाया था कि सेना में भर्ती के लिए दलजीत, बलजिंद्र, लखविंद्र, सुरेश, सतीश, राहुल, अंकुश, सुनील, सोहन, हरदीप, कृष्ण, अंग्रेज, सुधीर, विष्णु, भूपेंद्र, संदीप, सुनील, आकाश, रवि और पवन आदि ने मिलकर फर्जी प्रमाण पत्र देकर धोखाधड़ी की थी। किसी ने शिक्षा संबंधी तो किसी ने रिहायशी संबंधित सहित अन्य दस्तावेज गलत लगाए थे। इन युवाओं को सेना में भर्ती कर लिया गया था, मगर दस्तावेजों की पड़ताल के दौरान वह पकड़े गए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश कुमार को अब गिरफ्तार किया है।