{"_id":"5a89cec64f1c1b93268baeeb","slug":"151518980806-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की नियत से पड़ोसी के घर घुसा नशे में धुत नाबालिग, माफी मांगने पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की नियत से पड़ोसी के घर घुसा नशे में धुत नाबालिग, माफी मांगने पर छोड़ा
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
नशे में नाबालिग चोरी करने पड़ोसी के घर घुसा, माफी मांगने पर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
महेश नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात नशे की हालत में एक नाबालिग चोरी करने की नीयत से पड़ोसी के घर घुस गया। इस दौरान उसके साथ एक युवक भी था। गनीमत रही कि घटना के दौरान मकान मालिक की आंख खुल गई। मकान मालिक ने जब शोर मचाया तो लोगों ने नाबालिग को पकड़ लिया, जबकि साथी फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया गया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद परिजनों को तलब किया गया और नाबालिग के माफी के बाद मामला रफादफा कर दिया गया।
कैंट डीएसपी सुरेश कौशिक ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में सुखविंदर के घर पड़ोस में ही रहने वाला नाबालिग चोरी की नियत से घुस गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसका एक साथी भी उसके साथ था। मकान मालिक घर में आहट सुनकर जाग गया और उसने शोर मचा दिया जिसके बाद पड़ोसी एकत्रित हो गए। पकड़ा गया लड़का नशे की हालत में लग रहा था जो नाबालिग बताया जा रहा है। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया जिसके बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पकड़े गए नाबालिग के परिजन वहां बुला लिए जिसके बाद माफी मांगने पर उसे परिजनों के साथ भेज दिया गया।