{"_id":"5a833ce04f1c1bd04b8b5522","slug":"151518550240-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने कपड़ा मार्केट से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने कपड़ा मार्केट से हटवाया अतिक्रमण
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने कपड़ा मार्केट से हटाया अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
सिटी में नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को नगर निगम ने पुराना सिविल अस्पताल, पॉलीटेकिभनक चौंक, कपड़ा मार्केट, रेलवे रोड आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई में निगम ने इन स्थानों पर दुकानों के आगे लगी रेहड़ी फड़ियों को हटवाया और साथ ही फिर अतिक्रमण करने पर सामान जब्त करने की चेतावनी भी दी।
नगर निगम क्लर्क नवनीत कुमार की अगुवाई में मंगलवार को सुबह शुरू हुई कार्रवाई से रेहड़ी फड़ी संचालकों में हड़कंप मच गया। निगम की टीम को आते देख रेहड़ी वाले तो इधर उधर भागने लगे लेकिन फड़ी संचालकों को सामान उठाकर समेटना पड़ा। जो फड़ी वाले अपना सामान नहीं समेट पाए उनका सामान नगर निगम के कर्मचारियों ने उठाकर ट्राली में भर लिया। इस दौरान नगर निगम कर्मचारियों ने रेहड़ी फड़ी संचालकों को चेतावनी भी दी कि यदि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करते पाए गए तो उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा।