{"_id":"6924addaa51aa9e2550a9aad","slug":"15000-cash-and-goods-stolen-by-breaking-shop-locks-ambala-news-c-36-1-sknl1017-153656-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दुकान के ताले तोड़कर 15 हजार की नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दुकान के ताले तोड़कर 15 हजार की नकदी व सामान चोरी
Tue, 25 Nov 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़। कुराली गांव में दुकान के ताले तोड़कर 15 हजार की नकदी व सामान चोरी हो गई। नारायणगढ़ थाना पुलिस को दी तहरीर में कुराली गांव निवासी जसबीर सिंह ने बताया कि 23 नवंबर को वह अपनी मनियारी की दुकान बंद करके गया था। सोमवार आकर देखा तो पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था। दुकान के गल्ले से 15 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी था। सीसीटीवी खंगाले तो एक युवक दुकान में चोरी करता दिखाई दे रहा था। आरोपी की पहचान गौतम उर्फ लाडी के रूप में हुई। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन