फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   1,500 metric tonnes of garbage on city streets

Yamuna Nagar News: शहर की सड़कों पर 1500 मीट्रिक टन कचरा

Thu, 20 Aug 2026 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Aug 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
1,500 metric tonnes of garbage on city streets
बस स्टैंड यमुनानगर के बाहर लगे कचरे के ढेर। संवाद
जगाधरी। फाई कर्मचारियों की हड़ताल ने शहर की सूरत बदल दी है। शहर की भीतरी सड़कों से नेशनल हाईवे तक कचरे के ढेर लगे हुए हैं। वहीं, बारिश ने यह मुसीबत और भी बढ़ा दी है। शहर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर लगे हैं और बारिश में भीगने के कारण कचरा सड़ने लगा है।
विज्ञापन

कचरों के ढेर से भयंकर बदबू उठ रही है और लोगों का रास्ता चलना भी मुश्किल होता जा रहा है। हड़ताल की शुरुआत में नगर निगम ने डोर-टू-डोर कचरा उठान एजेंसी के कर्मचारी लगाकर कूड़ा उठाया था, लेकिन अब यह नहीं किया जा रहा है। इससे हर दिन हालात और भी ज्यादा बिगड़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा स्कूलों के बाहर लगे कचरे के ढेर हैं, जिससे भयंकर बदबू उठ रही है। इससे विद्यार्थियों में बीमारियों व संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। उठान न होने के कारण शहर की सड़कों पर 1,500 मीट्रिक टन कचरा पड़ा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि सड़क से लगती स्कूल की दीवार के पास ही कचरे के ढेर लगे हुए हैं। मॉडल टाउन स्थित दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के साथ लगती सड़क पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। डोर-टू-डोर उठान वाली एजेंसियां भी यहीं पर कचरा डंप कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल की खिड़कियां सड़क की तरफ खुली हुई हैं और इस कचरे के ढेर से भयंकर बदबू उठ रही है। जिस कारण कक्षा में विद्यार्थियों का बैठना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, करीब 100 मीटर की दूरी पर शहर का एसडी पब्लिक स्कूल है।

इस बारे दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या रविंद्र कौर ने बताया कि उनकी ओर से नगर निगम को कचरा उठाने के लिए शिकायत की गई है। परंतु हर दिन कचरे का ढेर बढ़ता जा रहा है। वहीं, एसडी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या सुनीता शर्मा ने बताया कि मुख्य सड़क के किनारे कचरे के ढेर लगे हैं और यहां से हर दिन विद्यार्थियों के साथ सैकड़ों लोगों का निकलना होता है। स्कूल में विद्यार्थियों को इससे बचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि उनका स्वास्थ्य ठीक रहे। संवाद

बस स्टैंड यमुनानगर के बाहर लगे कचरे के ढेर। संवाद

बस स्टैंड यमुनानगर के बाहर लगे कचरे के ढेर। संवाद

बस स्टैंड यमुनानगर के बाहर लगे कचरे के ढेर। संवाद

बस स्टैंड यमुनानगर के बाहर लगे कचरे के ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed