{"_id":"6597118a5736856f28092fc7","slug":"150-tests-will-be-conducted-in-cantonment-civil-hospital-ambala-news-c-36-1-amb1002-16398-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: छावनी नागरिक अस्पताल में होंगी 150 जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: छावनी नागरिक अस्पताल में होंगी 150 जांचें
Fri, 05 Jan 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल की हाईटैक लैब को जिला इंटीग्रेटेड पब्ल्कि हैल्थ लैबोरेट्री का दर्जा मिल गया है। जिलाभर में एक मात्र ऐसी लैब होगी, जहां पर बराड़ा, साहा, नारायणगढ़, शहजादपुर सहित आसपास के गांव के लोग भी आकर टेस्ट करवा सकेंगे। इस लैब में 150 जांचों की सुविधा मिलेगी। हालांकि इनमें से अधिकतर टेस्ट अभी भी हो रहे हैं लेकिन अभी कुछ नए टेस्ट को भी शामिल किया जाएगा।
इसके अलावा लैब टैक्निशियन, बायोकेमिस्ट के साथ पैथोलिजिस्ट डॉक्टर नए आएंगे। ऐसे में अंबालावासियों को प्राइवेट लैब के चक्कर काटने से छुटकारा मिल जाएगा। इस लैब को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्कीम के तहत संचालन किया जा रहा है। इसका दर्जा मिलने के बाद अस्पताल में जगह-जगह इसके बोर्ड लगाए जा रहे हैं।
इसके अलावा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्कीम के तहत विभिन्न जिलों में लैब की शुरुआत की जा रही है। अंबाला से इसकी शुरूआत की गई है। ऐसे में अस्पताल में आने वाले हार्ट, किडनी, टीबी मलेरिया, पैथोलॉजी, कैंसर सहित अन्य बीमारियों के मरीजों को लाभ मिलेगा और अस्पताल में 24 घंटे टेस्टों की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
गत दिवस ही जिले के दो बड़े नागरिक अस्पताल कैंट व सिटी में आने वाले दिल के मरीजों के खून के जरिए कार्डियक टेस्ट की जांच सुविधा भी शुरू हो गई है। इस टेस्ट के लिए पहले मरीजों को प्राइवेट सेंटरों के पास जाना पड़ता है और करीब 3 से 4 हजार रुपये का खर्च आता था। आईएफए मीटर मशीन के जरिए यह टेस्ट निशुल्क हो जाएंगे और महज आधे घंटे में रिपोर्ट भी मिल जाएगी।
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल की लैब को जिला इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री का दर्जा मिल गया है। इससे पूरे जिले के लोगों को लाभ मिलेगा। जल्द ही कई नए टेस्ट सहित स्टाफ भी उपलब्ध होगा। - देवेंद्र हुड्डा, लैब टेक्निशियन, छावनी नागरिक अस्पताल।