{"_id":"664fe6cb7183acbf770a9b4f","slug":"15-thousand-street-lights-will-be-installed-in-villages-ambala-news-c-36-1-amb1003-123556-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गांवों में लगाई जाएंगी 15 हजार स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गांवों में लगाई जाएंगी 15 हजार स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम में आए गांवों में तीन वर्ष बाद भी विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। कई गांवों में निगम मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पाया है। इसी के चलते इन गांवों में पंचायती राज को दोबारा शुरू करने की आवाज भी उठ चुकी है। पिछले वर्ष ग्रामीणों ने शहर के साथ इन गांवों में स्ट्रीट लाइट व पोल लगाने की आवाज उठाई थी। इस कार्य के लिए निगम ने निविदा नहीं लगाई है। गांवों में स्ट्रीट लाइटें नहीं लगने से ग्रामीण परेशान हैं। अब जून माह में गांवों में स्ट्रीट लाइट लगने व पोल लगने के लिए निविदा जारी होने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार शहर और गांवों में करीब 27 हजार स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इन स्ट्रीट लाइट में से 15 हजार स्ट्रीट लाइट गांवों के एरिया में लगाई जाएंगी। इन लाइट को लगाने के लिए पोल भी लगाए जाएंगे। वहीं, शहर में बीते दिनों में स्ट्रीट लाइट लगाई भी गई हैं। बीते वर्ष शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय की ओर से स्ट्रीट लाइट को खरीदकर भेजा गया था। इन लाइटों को लगाने के लिए निविदा का इंतजार किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
निगम में आने के बाद गांवों की स्थिति दयनीय हो गई : जसबीर सिंह
उनके वार्ड में डंगडेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, देवीनगर गांव आते हैं। गांवों में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। स्ट्रीट लाइट का बुरा हाल है। गलियों की हालत खस्ता है। नालों की निकासी नहीं है। जो स्ट्रीट लाइट पहले जलती थी, वह भी अब बुझ चुकी हैं। निगम अधिकारी कहते हैं कि जल्द ही गांवों में स्ट्रीट लाइट व पोल लगवाए जाएंगे, लेकिन कई महीने से यही सुन रहे हैं। अभी तक न तो पोल लगे और न ही स्ट्रीट लाइट। जब भी ग्रामीण निगम में अपने कार्यों को लेकर जाते हैं तो उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। ग्रामीण दोबारा से पंचायत कार्यकाल शुरू करने की आवाज उठाने लगे हैं। किसी भी निगम अधिकारी ने एक बार भी इन गांवों में जाकर हालातों को नहीं देखा।
विज्ञापन
जसबीर सिंह, पार्षद, वार्ड-एक।
कोट्स
उनके क्षेत्र में पुराने कांवला गांव, नायब कॉलोनी, अमर कॉलोनी में अभी स्ट्रीट के पोल लगने हैं। निगम जब स्ट्रीट लाइट के पोल लगाने के लिए निविदा जारी करेगा। उसके बाद ही यह पोल लगेंगे और यहां स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होगी। शहरी क्षेत्र में उनके वार्ड के लिए निगम ने करीब 100 स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए दी थी। उनकी मांग है कि स्ट्रीट लाइट लगाने की संख्या को बढ़ाया जाए। पुराने गांवों के एरिया में स्ट्रीट लाइट व पोल लगने चाहिए।
प्रीति सूद, पार्षद, वार्ड-20।
वर्जन
निगम में करीब 27 हजार स्ट्रीट लाइट आई थी। इसमें से करीब 15 हजार स्ट्रीट लाइट निगम में आए गांवों के एरिया में लगवाई जाएंगी। यहां स्ट्रीट लाइट के साथ नए पोल भी लगाए जाने हैं। अभी पोल व स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर निविदा जारी होनी है। जून माह में यह कार्य होने की उम्मीद है। जल्द ही इस निविदा को लगवाया जाएगा ताकि गांवों में भी यह लाइट लग सके।
डॉ. संगीता तेतरवाल, आयुक्त, नगर निगम।