फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   15 lakh rupees duped in the name of getting distributor agency

Ambala News: वितरक एजेंसी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
15 lakh rupees duped in the name of getting distributor agency
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। डैहर गांव के सुभाष चंद के साथ दिल्ली की पेंट कंपनी ने 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। आरोप है कि दिल्ली स्थित मेसर्स ब्राइट फेथ प्राइवेट लिमिटेड के एमडी और मैनेजर ने डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठ ली लेकिन बाद में आरोपी अपनी प्रतिबद्धताओं से मुकर गए।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित सुभाष चंद ने डीएसपी को दी शिकायत में बताया कि कंपनी के एमडी एसएम आतिफ जमाल और मैनेजर वरुण डोगरा ने उनके बेरोजगार बेटे को व्यवसाय का सुनहरा भविष्य दिखाया।
विज्ञापन

आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित ने श्री राम ट्रेडिंग कंपनी नाम से फर्म बनाई और फरवरी 2024 में विभिन्न किश्तों में 15 लाख रुपये कंपनी के खाते में आरटीजीएस कर दिए। इकरारनामे के मुताबिक, कंपनी को तीन माह में माल की बिक्री की गारंटी देनी थी और गोदाम के किराये का आधा हिस्सा देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने काला आम्ब रोड पर किराये का गोदाम लेकर माल रखवाया लेकिन न तो कंपनी का स्टाॅफ माल बेचने आया और न ही खर्चों का भुगतान किया गया। दबाव बनाने पर कंपनी ने 15 लाख का चेक दिया जो बैंक में बाउंस हो गया।
आरोप है कि जब पीड़ित दिल्ली कार्यालय पहुंचा तो आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को बदमाशों के नाम पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed