फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ट्रिपल एस व निगम की टीम करेंगी नालों की सफाई

ट्रिपल एस व निगम की टीम करेंगी नालों की सफाई

Tue, 06 Jun 2017 09:51 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रिपल एस व निगम की टीम करेंगी नालों की सफाई
अंबाला कैंट। वार्ड नंबर 18 को बरसात के दिनों में बाढ़ मुक्त रखने के लिए नालों की सफाई का अभियान मंगलवार से शुरू किया गया। सफाई के लिए बाकायदा 20 सदस्यों की टीम तैयार की गई है, जोकि नालों की गहराई से सफाई करेगी। सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने बताया कि जिले में नालों की सफाई के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई है। इसके तहत ही वार्ड नंबर 18 में नालों की सफाई के लिए टीम लगाई जा रही है, जो नालों में अंदर उतरकर गहराई से सफाई करेगी। जहां पर पोपलेन मशीन उतर सकेगी, वहां पर मशीन से सफाई की जाएगी। उनका कहना है कि नालों की सफाई के लिए वार्ड नंबर 18 में 20 कर्मियों की जो टीम लगाई गई है। उनका वार्ड नंबर 18 में पार्षद परविंद्र सिंह की ओर से तैयार की गई ट्रिपल एस टीम सहयोग करेगी। पार्षद परविंद्र परी का कहना है कि बरसात के मौसम से पहले सभी नालों की सफाई को प्राथमिकता पर रखा गया है, जिसको लेकर निगम की टीम का वार्ड में सफाई करने आने वाली टीम का ट्रिपल एस की टीम सहयोग करेगी। ताकि लोगों को बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed