फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   143 contenders beat for 15 posts of Zilla Parishad member

जिला परिषद सदस्य के 15 पद के लिए 143 दावेदारों ने ठोकी ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
143 contenders beat for 15 posts of Zilla Parishad member
अंबाला। पंचायत आम चुनाव नामांकन पत्र जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आखिरी दिन सभी कार्यालयों पर नामांकन पत्र जमा करवाने वालों की भारी भीड़ दिखाई दी। जिला परिषद सदस्य के 15 पदों के लिए 143 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिला करवाया है। वहीं सांसद नायब सिंह सैनी की पत्नी सहित अन्य के नामांकन भरवाने के लिए रत्नलाल कटारिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अब 29 अक्तूबर को आरओ द्वारा नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 31 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

यह रही स्थिति
जिला परिषद पद के लिए
जिला परिषद के लिए कुल 15 पद के लिए 143 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इसमें 86 पुरुष, 57 महिलाएं, इसमें भी 61 एससी, 22 बीसी और 60 अन्य शामिल हैं।
पंचायत समिति पद के लिए
पंचायत समिति पद की कुल 122 सीट के लिए 548 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। इसमें 332 पुरुष, 216 महिलाएं, 247 एससी, 134 बीसी और 167 अन्य शामिल हैं।
सरपंच के 400 पद के लिए 2 हजार 26 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसमें 1135 पुरुष, 891 महिला, 806 एससी, 535 बीसी और अन्य 685 शामिल हैं।
पंच के 3 हजार 141 पद के लिए 4 हजार 427 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इसमें 2 हजार 466 पुरुष, 1961 महिलाएं, 1 हजार 786 एससी, 1 हजार 441 बीसी और अन्य 1 हजार 204 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed