फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सड़क हादसे में घायल की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत

सड़क हादसे में घायल की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत

Wed, 16 Jan 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत
नारायणगढ़। नारायणगढ़-साढौरा रोड पर गांव अबली मार्ग पर सोमवार देर शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की पीजीआई में मौत हो गई, जबकि अन्य दो बच्चे और मृतक की पत्नी का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम गुलाब सिंह निवासी गांव महमदपुर (यमुनानगर) अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर नारायणगढ़ से साढौरा की तरफ जा रहा था कि गांव अबली के पास पहुंचने पर सामने से आ रही एक इंडिका कार ने उन्हें उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में गुलाब सिंह (30), उसकी पत्नी ममता (27) व पुत्री अरविना (10) व बेटा समीर (8) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां पीजीआई में उपचार के दौरान गुलाब सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed