फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   लीकेज पाइपलाइन को किया दुरूस्त, वाटर कनेक्शन भी चैक किए

लीकेज पाइपलाइन को किया दुरूस्त, वाटर कनेक्शन भी चैक किए

Wed, 17 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
लीकेज पाइपलाइन को किया दुरूस्त, वाटर कनेक्शन भी चैक किए
लीकेज पाइपलाइन को किया दुरुस्त, वाटर कनेक्शन किए चेक
विज्ञापन

फोटो नंबर :: 64
गावं उगाला में डायरिया के मरीज सामने आने के बाद विभाग ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। उगाला गांव में जन स्वास्थ्य विभाग की पानी की लीकेज को ठीक कर दिया, जबकि अभी भी कई मरीजों का इलाज किया जा रहा है। खेड़ा मोहल्ला, राजपूत मोहल्ला व चौक के पास स्थित कॉलोनी में जाकर जेई अमनदीप सिंह व उसकी टीम ने टोंटियों को चेक किया। बता दें के गांव उगाला में जनस्वास्थ्य विभाग के पाइप लीक होने के कारण गंदगी पानी की सप्लाई से होकर घरों में जा रही थी।
गांव के नेत्र पाल राणा, नेत्र पाल पुंडीर, अशोक कुमार, गिरवर व तरसेम ने बताया कि पानी की सप्लाई में कीचड़ आ रहा था। पानी में बदबू इतनी थी कि पीते ही उल्टी आती थी, लेकिन पानी कुछ देर बाद साफ दिखाई देने लगता था। सीएचसी इंचार्ज डॉ. बीरबल व डेंटल डॉ. बलजिंद्र की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां दीं। वहीं पानी की सप्लाई में किटाणु मारने वाली दवाई डाल कर लोगों के लिए शुद्ध व साफ पानी की सप्लाई चालू करवाई।
विज्ञापन

--------
लोगों को अभी भी दस्त की शिकायत
अभी भी कई मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। इनमें नेत्र पाल, गिरवर राणा, नेत्र पाल पुडीर, अशोक कुमार व लाखन ने बताया कि उनको अभी भी दस्त की शिकायत है। डॉक्टरों की एक टीम गांव में आई थी और कई मरीजों को दवाई दी गई। लोगों ने बताया कि कई लोग अभी भी पेट रोग से पीड़ित हैं। लोगों ने बताया कि अभी दूसरे मोहल्लों से पानी लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सरपंच मोहन लाल ने कहा कि गांव के लोगों की समस्या वाजिब है। जहां अगर पाइप लाइन के पास गंदगी के ढेर हैं वहां सफाई कर दी जाएगी। पाइप खराब हुआ तो जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पाइप बदलने के लिए कहा जाएगा। उधर, जेई अमनदीप सिंह ने बताया कि गांव में पानी की लीकेज की समस्या थी उसे ठीक कर दिया गया है अगर अब भी कहीं लगता है कि समस्या है तो गांव वाले बताएं तो पाइप को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed