फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बीमार पडने लगे गांववासी, गंदगी की वजह से पनप रहे जहरीले जीव-जंतु

बीमार पडने लगे गांववासी, गंदगी की वजह से पनप रहे जहरीले जीव-जंतु

Wed, 26 Sep 2018 01:19 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
बीमार पडने लगे गांववासी, गंदगी की वजह से पनप रहे जहरीले जीव-जंतु
बीमार पड़ने लगे ग्रामीण, गंदगी से पनप रहे जहरीले जीव-जंतु
विज्ञापन

फोटो : 3 से 7
गांव लोहगढ़ में गंदगी का आलम
अपने खर्च पर पंच, सरपंच करवा रहे पानी निकासी का प्रबंध
शिकायत के बावजूद समाधान नहीं, लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के निकटवर्ती गांव लोहगढ़ में पानी निकासी न होने के कारण गांव वासियों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले से ही पानी निकासी बाधित रहती है, ऐसे में बारिश के बाद हालात बदतर हो चुके हैं। पानी निकासी न होने के कारण गांव में जमा पानी व गंदगी से बच्चे बीमार पड़ने लगे हैं। सरकार एक तरफ तो स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का नारा लगाते नहीं थकती, दूसरी ओर स्थिति इसके विपरीत है।
मौजूदा सरकार के नेताओं को चेतावनी देते हुए ग्रामीणों ने कहा कि अगर उन्हें असल में पीएम मोदी के स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत के नारे को सार्थक करना है तो पहले गांवों की स्थिति का भी जायजा लें, क्योंकि गांवों में ही एक अन्नदाता अपने खेतों में अन्न पैदा करता है, जिससे सभी का पेट भरता है, लेकिन अगर उसी अन्नदाता के खेतों की स्थिति बिगड़ेगी तो वह अन्न कैसे पैदा करेगा। ग्रामीणों ने पानी निकासी के लिए सरपंच को शिकायत दी है।
विज्ञापन

गांववासी जसवीर सिंह, भगवान सिंह, कुलविंद्र कौर, गुरजैंद सिंह, अमरजीत सिंह, रणजीत कौर, दर्शन सिंह, सुनीता देवी, रानी कौर अवतार सिंह, पंच जसविंद्र कौर, पंच सतवीर सिंह, पंच कुलदीप सिंह व अन्य ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को लिखित में शिकायत दी, लेकिन उनकी समस्या की ओर किसी भी अधिकारी ने ध्यान देना उचित नहीं समझा, जिसका खमियाजा गांववासी बीमार होकर भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
घर में से निकला सांप
गांववासियों ने बताया कि यहां जमा पानी व गंदगी की वजह से यहां डेंगू, मलेरिया के मच्छरों के साथ-साथ जहरीले जीव-जंतुओं ने अपना घर बना लिया है। जगतार सिंह ने बताया कि गत दिवस ही उनके घर से सांप निकला था और कुछ दिन पहले भी गांव में ही किसी के घर पर सांप निकला था।
--------
पोल्ट्री फार्म से आ रही गंदगी
गांववासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस जगह गांव में पानी जमा है, वहीं पास में पोल्ट्री फार्म है। उन्होंने आरोप लगाया कि पॉल्ट्री फार्म से मरी हुई मुर्गियों को इस जगह फेंक दिया जाता है, जिससे यहां हमेशा मांस खाने के लिए कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। उन्होंने कहा कि इस वजह से गांव में बीमारियां अपना घर बना रही हैं। गांववासियों ने बताया कि पहले भी गांव में एक फैक्ट्री थी, जिसकों विरोध के बाद बंद करवाया गया था। उन्होंने मांग की कि पोल्ट्री फार्म को गांव से दूर शिफ्ट किया जाए।
-----
घर की दीवारें हो रहीं खोखली
गांववासी रानी कौर ने बताया कि जिस जगह यह गंदगी व जमा पानी है वहां इसके आसपास के घरों को ज्यादा नुकसान हो रहा है, क्योंकि बारिश आने पर घरों में तो पानी घुसता ही है, घरों के पास जमा इस गंदे पानी से बदबू के साथ-साथ दीवारों में भी सीलन आने लगी है, जिससे दीवारें खोखली हो रही हैं। गांववासियों ने बताया कि गांव में कुछ घर कच्चे भी हैं, जिस वजह से उनके ढहने का खतरा बना हुआ है।

-------
अपने खर्च पर करवा रहे सफाई
सरपंच अवतार सिंह ने बताया कि गांववासियों की परेशानी को देखते हुए सभी पंचों की सहायता से राशि एकत्र कर उन्होंने मंगलवार को जेसीबी की मदद से पानी निकासी के लिए कुछ दूरी पर गड्ढे तो करवा दिए हैं, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है, क्योंकि गंदगी की वजह से नालियां भी बंद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को गांवों की ओर ध्यान देने की अधिक जरूरत है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस बाबत एडीसी को शिकायत दे दी है और प्रशासन से यहां पंप लगाकर जमा गंदे पानी की निकासी की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed