{"_id":"5af34f204f1c1b85028b8efa","slug":"141525894944-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण जांच रोकने में अंबाला प्रशासन की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रूण जांच रोकने में अंबाला प्रशासन की सराहना
Updated Thu, 10 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त प्रधान सचिव गुप्ता ने की वीडियोेे कांफ्रेंसिंग
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव राकेश गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में बुधवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर तालमेल के साथ न केवल जिला में बल्कि प्रदेश के बाहर भी गैरकानूनी भ्रूण जांच के मामलों में कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने इस मामले में प्रदेश के कुछ जिलों में तालमेल की कमी के कारण इस तरह की प्रभावी कार्रवाई न होने पर उन्हें जिला अंबाला का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। कांफ्रेंसिंग में पीएनडीटी एक्ट के अलावा महिलाओं और बच्चों के यौन शोषण से संबंधित, पॉक्सो एक्ट के तहत संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही कार्रवाई की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते हुए प्रदेश के सभी जिलों में ई-उपचार के क्षेत्र में अब तक हासिल की गई सफलता की भी समीक्षा की। उन्होंने सड़क सुरक्षा के तहत दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिला प्रशासन, सचिव आरटीए, लोकनिर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सीएम विंडो पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निपटान की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकतर जिलों में संतोषजनक कार्रवाई की जा रही है और जिन जिलों में निर्धारित अवधि से अधिक समय की शिकायतें लंबित हैं, वे उनका निपटान विशेष प्राथमिकता पर करें। इस दौरान उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने सभी संबंधित विषयों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की जबकि बैठक में एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एएसपी नितिका गहलोत, एसडीएम सतेंद्र सिवाच, सुभाष चंद्र सिहाग, गिरीश कुमार, नगराधीश सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।