{"_id":"5a04ae884f1c1bd9538bc0eb","slug":"141510256264-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- विभिन्न विधाओं में कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- विभिन्न विधाओं में कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा उत्सव में कलाकारों ने बिखेरे कला के रंग
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
कैंट के रुक्मिणी देवी मेमोरियल हॉल में वीरवार को खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अरुणकांत ने किया। जसपाल कौर, विजेंद्र, सुशील कुमार, अरविंद सूरी, कवरिश, विशाल वर्मा आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन अशोक शर्मा ने किया।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि उत्सव में हरियाणवी लोकनृत्य, लोकगीत, आर्केस्ट्रा, तबला, हारमोनियम, शास्त्रीय गायन, तात्कालिक व्याख्यान, कत्थक आदि विधाओं में कलाकारों ने कला के रंग बिखेरे। उन्होंने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में अभिषेक पहले, सागर द्वितीय तथा दीपक तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह लोकगीत में मोहित एंड ग्रुप प्रथम, पुलिस डीएवी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं तबला में जितेंद्र प्रथम, करम द्वितीय रहे। इसी तरह कत्थक में रिया प्रथम तो तमन्ना को दूसरा स्थान मिला। हारमोनियम स्पर्धा में कमल ने बाजी मारी जबकि पारितोष को द्वितीय स्थान मिला। शास्त्रीय गायन में रोहित चौहान तो नाटक मंचन में मंथन ग्रुप पहले स्थान पर रहा। हरियाणवी लोकनृत्य में मुरलीधर डीएवी स्कूल को पहला स्थान हासिल हुआ।