{"_id":"59ad9f964f1c1b1c278b5163","slug":"141504550806-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो अंडर 17 में अंबाला सिटी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो अंडर 17 में अंबाला सिटी अव्वल
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर :: 11, 12, 13, 14
- शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम
- लड़कियों की अंडर 17 व 19 की प्रतियोगिताएं हुईं
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
अंबाला सिटी के सेक्टर-10 स्थित राजीव गांधी मेमोरियल स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सोमवार को अंडर-17 व अंडर-19 की लड़कियों की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह खेलकूद प्रतियोगिता मौलिक शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार, कृष्ण कुमार कौशल व निर्मला भार्गव के नेतृत्व में बीते 30 अगस्त को प्रारंभ हुई थी। इस प्रतियोगिता में जिलेभर से अंबाला शहर, अंबाला छावनी, बराड़ा, साहा, शहजादपुर व नारायणगढ़ आदि ब्लॉक आदि क्षेत्रों के बच्चे इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
सोमवार के दिन लड़कियों की टीमों ने अपनी भागीदारी रखी। इसमें अंडर-17 खो-खो में अंबाला सिटी प्रथम स्थान, बराड़ा की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार बॉस्केटबॉल में अंबाला छावनी प्रथम व अंबाला सिटी दूसरे स्थान पर, कबड्डी में शहजादपुर प्रथम व बराड़ा दूसरे स्थान पर, वॉलीबॉल में अंबाला छावनी प्रथम व शहजादपुर दूसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार अंडर-19 की प्रतियोगिता खो-खो में प्रथम शहजादपुर व नारायणगढ़ दूसरे स्थान पर, बास्केटबॉल में अंबाला छावनी प्रथम व अंबाला सिटी दूसरे स्थान पर, वॉलीबॉल में अंबाला छावनी प्रथम स्थान व शहजादपुर दूसरे स्थान पर, कबड्डी प्रतियोगिता में अंबाला सिटी प्रथम व शहजादपुर दूसरे स्थान पर विजेता रही हैं।